गौतमबुद्धनगर: लखनावली गांव में भारतीय किसान यूनियन (अवधेश) की विशाल किसान पंचायत!!
!!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!
आबादी निस्तारण और किसानों को 10% प्लॉट के अधिकार पर गूंजा आंदोलन का स्वर...
दो टूक:: गौतम बुद्ध नगर, नोएडा के लखनावली गांव में धर्मपाल फागना के निवास पर भारतीय किसान यूनियन (अवधेश) द्वारा एक विशाल एवं प्रभावशाली किसान पंचायत का आयोजन किया गया। इस किसान पंचायत का कुशल संयोजन धीरेन्द्र फागना द्वारा किया गया, जिसमें सैकड़ों किसानों, संगठन पदाधिकारियों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भाग लिया।
किसान पंचायत में सबसे प्रमुख मुद्दा आबादी निस्तारण और किसानों को 10 प्रतिशत आबादी प्लॉट का अधिकार रहा। किसानों ने एक स्वर में कहा कि वर्षों से लंबित आबादी निस्तारण और 10% प्लॉट की फाइलें प्रशासनिक स्तर पर अटकी हुई हैं, जिससे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत में यह स्पष्ट किया गया कि जब तक प्रत्येक पात्र किसान को उसका 10% आबादी प्लॉट नहीं मिल जाता, तब तक संगठन शांत नहीं बैठेगा।
इसके साथ ही किसानों के 64 प्रतिशत मुआवज़ा, भूमि अधिग्रहण से जुड़ी अन्य समस्याएं, रोजगार, और मूलभूत सुविधाओं के अभाव जैसे गंभीर विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। पंचायत में मौजूद किसानों ने संगठन से इन मुद्दों पर निर्णायक संघर्ष की मांग की।
कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अवधेश त्रिपाठी जी के संघर्षशील नेतृत्व की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई। वक्ताओं ने कहा कि श्री त्रिपाठी जी के मार्गदर्शन में भारतीय किसान यूनियन (अवधेश) लगातार किसानों के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ रही है और आबादी निस्तारण व 10% प्लॉट जैसे ज्वलंत मुद्दों को सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंचा रही है।
किसान पंचायत को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री श्री बबलू मिश्रा जी ने स्पष्ट शब्दों में कहा—
“आबादी निस्तारण और किसानों को 10% प्लॉट देना कोई एहसान नहीं, बल्कि किसानों का वैधानिक अधिकार है। यदि प्रशासन ने जल्द समाधान नहीं किया तो भारतीय किसान यूनियन (अवधेश) बड़ा आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी।”
उन्होंने नए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र व प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए संगठन की मजबूती पर भरोसा जताया।
इस अवसर पर गौतम बुद्ध नगर के जिला संगठन मंत्री श्री अमित गुर्जर की सक्रिय और जमीनी भूमिका विशेष रूप से सराही गई। उन्होंने कहा कि जिले के प्रत्येक गांव में आबादी निस्तारण और 10% प्लॉट को प्राथमिक मुद्दा बनाकर संगठन मजबूती से संघर्ष करेगा।
किसान पंचायत में वरिष्ठ पत्रकार श्री देव गुर्जर की गरिमामयी उपस्थिति रही। संगठन के पदाधिकारियों ने उनका सम्मानपूर्वक स्वागत किया। उन्होंने कहा कि किसानों को 10% प्लॉट और आबादी निस्तारण का मुद्दा केवल जमीन का नहीं, बल्कि किसानों के भविष्य और सम्मान से जुड़ा हुआ विषय है, जिसे व्यापक स्तर पर उठाया जाना चाहिए।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से
राजीव कुमार (तहसील अध्यक्ष), अभिषेक कुमार कन्नौज, सोनू कुमार, राहुल कुमार (जिला उपाध्यक्ष), अमित कुमार (जिला महासचिव कन्नौज), भारत भूषण (मीडिया प्रभारी), धीरेंद्र फागना (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), महिपाल सिंह, तरुण ठाकुर, सनी ठाकुर, विवेक कुमार सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी और सैकड़ों किसान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
किसान पंचायत का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि आबादी निस्तारण और किसानों को 10% प्लॉट मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा, और जरूरत पड़ी तो जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक बड़ा आंदोलन किया जाएगा।।
