गुरुवार, 29 जनवरी 2026

अम्बेडकर नगर :यूजीसी (यूनिवर्सिटी ग्रांड कमीशन) विल के विरोध में सर्वण आर्मी ने किया विरोध प्रदर्शन।||Ambedkar Nagar:The Sarvan Army staged a protest against the UGC (University Grants Commission) bill.||

शेयर करें:
अम्बेडकर नगर :
यूजीसी (यूनिवर्सिटी ग्रांड कमीशन) विल के विरोध में सर्वण आर्मी ने किया विरोध प्रदर्शन।
।।ए के चतुर्वेदी।।
दो टूक : अम्बेडकर नगर में सवर्ण आर्मी एवं प्रबुद्ध जनों की अगुवाई में आज आलापुर में निकले यूजीसी के विरोध में शांति मार्च में दलीय प्रतिबद्धताएं एवं निष्ठाये हुई तार तार रामनगर पंच मुखी हनुमान मंदिर से लेकर आलापुर तहसील मुख्यालय तक हजारों लोगों की लंबी लगी रही कतार भय आक्रोश एवं छोभ का रहा मिश्रित ज्वार सभी ने उतारा यूजीसी के विरुद्ध अपना अपना खुमार
यूजीसी के विरोध में शामिल होने से सत्तापक्ष से जुड़े नेताओं ने भी नहीं किया परहेज सवर्णों एवं प्रबुद्ध जनों के शांति मार्च में समर्थन देने के लिए आगे आए पिछड़ा,अति पिछड़ा एवं अनुसूचित तथा अल्पसंख्यक समुदाय से भी जुड़े तमाम लोग आलम यह रहा कि भारतीय जनता पार्टी के गोबिंद साहब मंडल के मंडल अध्यक्ष विनय पाण्डेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष भगवान पाण्डेय, मंडल महामंत्री विक्रमादित्य यादव, मंडल उपाध्यक्ष दूधनाथ कन्नौजिया, किसान मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष श्याम नाथ शुक्ला, भाजपा के वाराणसी (काशी प्रांत)के पूर्व कार्यालय प्रभारी अनूप सिंह पिंटू, अनिल सिंह सहित जहां गोविंद साहब मंडल के कई पदाधिकारी एवं बूथ तथा शक्ति केंद्र संयोजक हुए शामिल वही भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जिला पंचायत सदस्य श्री कांत कन्नौजिया, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण भगवान मिश्रा, अभय सिंह मोनू, गुड्डू सिंह जैसे दर्जनों अन्य भाजपा नेताओं ने शांति मार्च मे शामिल होने से नहीं किया कोई परहेज

अधिवक्ता संघ अध्यक्ष सुनीत द्विवेदी जहां अधिवक्ताओं की पूरी अपनी टीम के साथ हुए शांति मार्च में शामिल वही जहांगीरगंज नगर पंचायत के सभासद बालगोविंद त्रिपाठी, शशिकांत दूबे मिंकी, नरेन्द्र देव मिश्र ने भी दिखाई अपनी शांति मार्च में भागीदारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा प्रमुख कमलेश मिश्र भी जहां अपनी स्वयं सेवकों की टीम के साथ हुए शामिल वही अल्पसंख्यक समुदाय के कई लोगों ने भी शांति मार्च में दिखाई अपनी भागीदारी महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर लिया शांति मार्च में हिस्सा किया यूजीसी विल का पूरजोर विरोधअंत में सवर्ण आर्मी जिलाध्यक्ष राहुल उपाध्याय, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष सुनीत द्विवेदी, एडवोकेट शेषनाथ सिंह बाजीराव पेशवा संघ के अध्यक्ष गुलाब सिंह, भाजपा नेता अनूप सिंह, आर एस एस सेवा प्रमुख कमलेश मिश्र एवं राजेश पाण्डेय तथा लोक गायक सौरभ शुक्ल गर्ग, अनादि उपाध्याय, अजय उपाध्याय ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया धन्यवाद ज्ञापित किया।