मंगलवार, 28 अप्रैल 2026

गौतमबुद्धनगर: भाकियू में संगठनात्मक मजबूती का संदेश: मेरठ मंडल अध्यक्ष दिनेश खेड़ा का नोएडा में भव्य स्वागत, बड़े आंदोलन के संकेत!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: भाकियू में संगठनात्मक मजबूती का संदेश: मेरठ मंडल अध्यक्ष दिनेश खेड़ा का नोएडा में भव्य स्वागत, बड़े आंदोलन के संकेत!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

नोएडा, 28 अप्रैल 2026।
दो टूक//नोएडा,सलारपुर स्थित भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के जिला कार्यालय में मंगलवार को नवनियुक्त मेरठ मंडल अध्यक्ष दिनेश खेड़ा के आगमन पर भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गौतम बुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष अशोक भाटी ने पारंपरिक अंदाज में पुष्पमाला पहनाकर, पगड़ी बांधकर तथा क्रांतिकारी विजय सिंह पथिक की प्रतिमा भेंट कर उनका जोरदार अभिनंदन किया। पूरे आयोजन के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह और संगठनात्मक एकजुटता का स्पष्ट संदेश देखने को मिला।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ किसान नेता जलकेश बाबूजी ने की। बैठक में आगामी 15 मई को किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि को बड़े स्तर पर मनाने, संगठन के विस्तार और क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दिनेश खेड़ा को मेरठ मंडल अध्यक्ष बनने पर बधाई देते हुए उनके नेतृत्व में संगठन के और अधिक मजबूत होने की उम्मीद जताई।

जिलाध्यक्ष अशोक भाटी ने अपने प्रभावी संबोधन में कहा कि भाकियू गौतम बुद्ध नगर लगातार किसानों के हितों के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि गांव-गांव पंचायत, किसान संगोष्ठियों और संगठन विस्तार के माध्यम से किसानों को एकजुट किया जा रहा है। अशोक भाटी ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं के समाधान के लिए संगठन जल्द ही एक बड़े और निर्णायक आंदोलन की रणनीति पर भी काम कर रहा है। उनके नेतृत्व में जिले में संगठनात्मक ढांचा मजबूत हुआ है और किसानों की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य निरंतर जारी है।

राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुभाष चौधरी ने संगठन की नीतियों और किसान हितों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने में मीडिया की भूमिका को अहम बताया। उन्होंने कहा कि भाकियू की विचारधारा और संघर्ष को मजबूत करने के लिए जनसंपर्क और सूचना प्रसार को और तेज किया जाएगा।

वहीं युवा किसान नेता सचिन अवाना ने युवाओं की भागीदारी को संगठन की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि आज का युवा किसान अपने अधिकारों के प्रति जागरूक है और भाकियू के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष के लिए तैयार है। उन्होंने संगठन को नई ऊर्जा और दिशा देने की बात कही।

इस अवसर पर विकास गुर्जर, जोगिंदर भड़ाना, सिंहराज गुर्जर, विपिन तंवर, गजेंद्र रेक्सवाल, रविंद्र भगत, रामवीर हवलदार, सुंदर गुर्जर, कृष्ण गुर्जर, संजय फौजी, नितिराज चौधरी, नवल प्रधान, मनोज अवाना, राजकुमार प्रजापति, सोनू यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम ने यह स्पष्ट संकेत दिया कि भाकियू आने वाले समय में संगठनात्मक विस्तार और किसान हितों के मुद्दों पर और अधिक आक्रामक रणनीति अपनाने की तैयारी में है।।