गोण्डा- थाना को0 कर्नलगंज पुलिस ने चोरी करने के 4 आरोपी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का माल बरामद किया है। सभी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की गई है। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय ने बताया कि थाना को0 कर्नलगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 234/26 धारा 305(A), 331(4) बीएनएस व बढ़ोत्तरी धारा 317(2) बीएनएस से संबंधित 4 अभियुक्तों संदीप यादव पुत्र लल्लू उर्फ बाबा, सूरज पाण्डे पुत्र अशोक पाण्डे, तिलकराम पुत्र सीताराम मिश्रा और शिवकुमार गुप्ता पुत्र राजबहादुर गुप्ता को बालपुर जाट से टेड़ी नदी की तरफ जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 10 अदद फाइबर मडगाड काला रंग, 10 अदद फाइबर वाइजर काला रंग, 1 अदद फाइबर पाइन, 10 अदद लोहे का ब्लाक, 16 अदद सिल्वर पालिस ब्लाक बरामद किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बीते 27 अप्रैल को वादी सोनेलाल पुत्र गंगा प्रसाद निवासी सालपुर, जनपद गोण्डा द्वारा थाना कर्नलगंज पर सूचना दी गई कि उसकी दुकान बाबा मोटर साईकिल सर्विस सेन्टर कस्बा बालपुर बाजार में है। दिनांक 24.2.2026 की रात कुछ चोरो द्वारा पीछे का दरवाजा तोड़कर समान चोरी कर लिए है। पता करने पर पता चला की संदीप यादव, सूरज पाण्डेय, तिलकराम, शिवकुमार गुप्ता द्वारा मेरा समान चोरी कर लिया गया है। तहरीर के आधार पर थाना को0 कर्नलंगज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 234/26 धारा 305(A), 331(4), 317(3) बीएनएस बनाम संदीप यादव आदि 4 नफर अभियुक्तों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। इस क्रम में 28.4.2026 को थाना कोतवाली कर्नलगंज पुलिस टीम द्वारा घटना में संलिप्त 04 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के सामान को बरामद किया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना को0 कर्नलगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
संदीप यादव पुत्र लल्लू उर्फ बाबा निवासी ग्राम रानीपुरवा जानकीनगर थाना कोतवाली नगर, जनपद गोण्डा।
सूरज पाण्डेय पुत्र अशोक पाण्डेय निवासी पोर्टरगंज थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा।
तिलकराम पुत्र सीताराम मिश्रा निवासी नेवाजेपुरवा थाना को0देहात जनपद गोण्डा।
शिवकुमार गुप्ता पुत्र राजबहादुर गुप्ता निवासी पडरी शंकर बहराईच रोड थाना को0 देहात जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग-
