मंगलवार, 28 अप्रैल 2026

गौतमबुद्धनगर: नोएडा पुलिस की त्वरित कार्रवाई: मारपीट व गाली-गलौज मामले में 2 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: नोएडा पुलिस की त्वरित कार्रवाई: मारपीट व गाली-गलौज मामले में 2 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

गौतमबुद्धनगर | 28 अप्रैल 2026

दो टूक//नोएडा के थाना सेक्टर-142 पुलिस ने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए मारपीट और गाली-गलौज के मामले में दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 28 अप्रैल 2026 को वादी द्वारा थाना सेक्टर-142 में शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसमें अभियुक्तों पर गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए गए थे। इस संबंध में मु0अ0सं0 22/26 के तहत धारा 115(2), 351, 352(2) और 110 बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सेक्टर-142 पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसी दिन कार्रवाई शुरू की और सटीक सूचना के आधार पर बुद्ध तिराहे के पास एक्सप्रेसवे किनारे से दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान वीरेन्द्र सिंह (42 वर्ष) पुत्र कृष्णपाल और विनीत (19 वर्ष) पुत्र वीरेन्द्र, निवासी गली नंबर 23, ग्राम शहदरा, जनपद गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को विधिक प्रक्रिया के तहत हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

नोएडा पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूती मिली है, साथ ही असामाजिक तत्वों में भी भय का माहौल बना है।