बुधवार, 14 जनवरी 2026

अम्बेडकरनगर :सीताघाट पर निषादराज व वीर एकलव्य के भव्य मंदिर का उद्घाटन।||Ambedkar Nagar:Grand temple of Nishadraj and Veer Eklavya inaugurated at Sitaghat.||

शेयर करें:
अम्बेडकरनगर :
सीताघाट पर निषादराज व वीर एकलव्य के भव्य मंदिर का उद्घाटन।
।।ए  के चतुर्वेदी।।
दो टूक : अम्बेडकर नगर के जलालपुर में पिंडोरिया क्षेत्र स्थित सीताघाट में 'श्री समाधि साहब सर्व समाज सेवा समिति' के तत्वावधान में निषादराज एवं वीर एकलव्य देव की मूर्तियों का भव्य मंदिर में स्थापना एवं उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद रितेश पाण्डेय ने की। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह ने निषादराज के गौरवशाली इतिहास और वीर एकलव्य के त्याग एवं समर्पण तथा सांस्कृतिक पहचान को सहेजने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय संयोजक निषाद पार्टी एवं पूर्व सांसद प्रवीण निषाद ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक प्रतीकों की स्थापना से नई पीढ़ी को अपनी विरासत का ज्ञान होगा। पूर्व सांसद रितेश पाण्डेय ने कहा कि श्रीराम और निषादराज की मित्रता सनातन संस्कृति में सामाजिक समरसता, स्नेह और आपसी सम्मान का उत्कृष्ट उदाहरण है। निषाद समाज का इतिहास बहुत समृद्ध और वीरतापूर्ण है।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद राजभर, विधायक धर्मराज निषाद, पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव, डॉ मिथिलेश त्रिपाठी, वरिष्ठ नेता पंकज वर्मा, अंशुमान सिंह, आशुतोष उपाध्याय, ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह, त्रिभुवन नाथ, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सहेन्द्र प्रताप वर्मा, जिला पंचायत सदस्य माखनलाल निषाद, निषाद पार्टी जिलाध्यक्ष संजय निषाद, धड़कन निषाद, स्वामी रामनयन दास जी, संदीप अग्रहरि, सरिता निषाद, संजीव मिश्र,धनंजय त्रिपाठी, दीपक शुक्ल, वीरेंद्र महराज जी, शुभम पांडे, प्रवीण गौड, विनय सिंह, महंथ निर्भय दास, महंथ पाण्डेय, गजेन्द्र निषाद, रामधनी निषाद,विकाश निषाद, सुनील गुप्ता, राम सूरत निषाद, आनंद मिश्र, अरुण मिश्र,  सोनू गौड, बबलू त्रिपाठी,अभिषेक उपाध्याय, विपिन पांडे, अनुज सोनकर समेत मौजूद रहे।