शुक्रवार, 9 जनवरी 2026

अम्बेडकरनगर : वंदेभारत ट्रेन की चपेट में आया युवक हुई,कान मे लगा रखा था ईयरफोन।।||Ambedkar Nagar:A young man was hit by the Vande Bharat train; he was wearing earphones.||

शेयर करें:
अम्बेडकरनगर : 
वंदेभारत ट्रेन की चपेट में आया युवक हुई,कान मे लगा रखा था ईयरफोन।।
।।ए के चतुर्वेदी ।।
दो टूक : अंबेडकरनगर में अकबरपुर-अयोध्या रेल मार्ग पर एक हादसा हुआ। मगदूमपुर के पास वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से 16 वर्षीय युवक की मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी और अकबरपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्यवाही शुरू की।मृतक की पहचान अकबरपुर थाना क्षेत्र के मीरानपुर निवासी 16 वर्षीय सनी पुत्र निरंकार राजभर के रूप में हुई है। दोपहर के समय सनी मगदूमपुर की ओर से अपने घर लौट रहा था। वह अकबरपुर-अयोध्या रेल मार्ग पार कर रहा था, तभी वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आ गया।घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और तत्काल पुलिस व जीआरपी को सूचित किया। अकबरपुर जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर प्रारंभिक कानूनी कार्यवाही की और फिर अकबरपुर थाना पुलिस को सौंप दिया। अकबरपुर पुलिस अब आगे की विधिक कार्यवाही में जुटी है।स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक ने अपने कान में ईयरफोन लगा रखा था। आशंका जताई जा रही है कि इसी कारण वह ट्रेन की आवाज नहीं सुन पाया। प्रभारी निरीक्षक अकबरपुर श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।