रविवार, 25 जनवरी 2026

गौतमबुद्धनगर: 77वें गणतंत्र दिवस पर श्री रामराज पब्लिक स्कूल में भव्य समारोह, अशोक भाटी रहे मुख्य अतिथि, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: 77वें गणतंत्र दिवस पर श्री रामराज पब्लिक स्कूल में भव्य समारोह, अशोक भाटी रहे मुख्य अतिथि, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

नोएडा | 25 जनवरी 2026

दो टूक: नोएडा गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर श्री रामराज पब्लिक स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस समारोह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन अत्यंत भव्य एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, देशभक्ति झांकियों और प्रतिभा सम्मान ने सभी उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों को भावविभोर कर दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महंत श्री धर्मगिरी महाराज ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अशोक भाटी उपस्थित रहे। उनके साथ अनेक संत-महात्मा, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन, गणेश वंदना एवं सरस्वती स्तुति के साथ हुआ। इसके पश्चात स्कूली बच्चों द्वारा हरियाणा, राजस्थान, ओडिशा की लोक संस्कृति, देशभक्ति एवं धार्मिक विषयों पर आधारित रंगारंग झांकियां प्रस्तुत की गईं, जिन्होंने पूरे परिसर को भक्तिमय एवं राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया।

अशोक भाटी ने बच्चों को सुनाई आज़ाद हिंदुस्तान की शौर्य गाथा

मुख्य अतिथि अशोक भाटी ने अपने ओजस्वी संबोधन में छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों की मुक्त कंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि

“देश का भविष्य आज इन बच्चों के हाथों में है। संस्कार, शिक्षा और राष्ट्रभक्ति ही सशक्त भारत की नींव है।”

उन्होंने बच्चों को आज़ाद हिंदुस्तान की वीर गाथाओं, स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों और संविधान की महत्ता से अवगत कराया। अशोक भाटी ने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि संविधान, लोकतंत्र और नागरिक कर्तव्यों की याद दिलाने का दिन है।

उनके विचारों ने बच्चों में देशप्रेम और आत्मविश्वास की नई ऊर्जा का संचार किया। उपस्थित अभिभावकों और शिक्षकों ने भी उनके प्रेरणादायी शब्दों की सराहना की।

संतों ने दिए संस्कारों के संदेश, भगवा रंग में रंगा आयोजन

कार्यक्रम में उपस्थित महंत श्री आदित्य कृष्ण गिरी जी, महंत श्री चंद्रशेखर गिरी जी, महंत चैतन्य गिरी जी, महंत जय भारती जी सहित संत-महात्माओं ने बच्चों को सनातन धर्म, माता-पिता के सम्मान और जीवन मूल्यों पर महत्वपूर्ण संदेश दिए।

सभी अतिथियों को भगवा रंग की पगड़ी पहनाई गई, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक और गौरवपूर्ण प्रतीत हुआ।

प्रतिभा सम्मान समारोह में छात्रों का हुआ उत्साहवर्धन

प्रतिभा सम्मान समारोह के अंतर्गत कक्षा 1 से 8 तक प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले सभी बच्चों को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साह बढ़ाया गया।

इसके साथ ही विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं समस्त कर्मचारियों को भी आयोजन समिति द्वारा सम्मानित किया गया।

विद्यालय प्रबंधन ने किया अतिथियों का भव्य स्वागत

विद्यालय के संस्थापक मनोज त्यागी एवं मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती सीमा त्यागी ने सभी अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर, पुष्पमालाएं एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में राजेश मिश्रा, सुभाष चौधरी (राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी भाकियू), डॉ. कपिल भाटी, सुंदर चंदेल, रवि प्रधान, रिकी प्रधान, संजय फौजी, चरण सिंह भाटी, सिंहराज गुर्जर, कृष्ण भाटी, गजेंद्र रेक्सवाल, विकल मावी, अजय गुर्जर, पार्थ गुर्जर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।