सोमवार, 26 जनवरी 2026

गौतमबुद्धनगर: ईडब्लूएस पॉकेट-7, सेक्टर-82 नोएडा में देशभक्ति के रंग में रंगा 77वाँ गणतंत्र दिवस!!

शेयर करें:


गौतमबुद्धनगर: ईडब्लूएस पॉकेट-7, सेक्टर-82 नोएडा में देशभक्ति के रंग में रंगा 77वाँ गणतंत्र दिवस!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!
ध्वजारोहण, प्रभात फेरी और राष्ट्रभक्ति नारों के साथ गूंजा वंदे मातरम्

दो टूक// नोएडा।
ईडब्लूएस पॉकेट-7, सेक्टर-82 नोएडा में 77वाँ गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आरडब्लूए अध्यक्ष श्री राघवेन्द्र दुबे द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके पश्चात उपस्थित सेक्टरवासियों ने राष्ट्रगान गाकर भारत माता के जयकारों एवं वंदे मातरम् के गगनभेदी नारों के साथ प्रभात फेरी निकालकर पूरे क्षेत्र को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में आरडब्लूए अध्यक्ष राघवेन्द्र दुबे ने कहा कि भारत माता की आज़ादी के लिए हमारे अमर शहीदों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। उन्होंने कहा कि आज़ादी के इन मूल्यों को बनाए रखना हम सभी नागरिकों का कर्तव्य है। देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए प्रत्येक नागरिक को जिम्मेदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि भारत विविध भाषाओं, धर्मों, संस्कृतियों और वेशभूषाओं का देश होते हुए भी अनेकता में एकता का अनुपम उदाहरण है। देश को समृद्ध, शक्तिशाली और विकास के शिखर पर पहुँचाने के लिए हम सभी को मिलकर सकारात्मक योगदान देना होगा।

कार्यक्रम में आरडब्लूए के उपाध्यक्ष रवि राघव, कोषाध्यक्ष सुशील पाल सहित गोरे लाल, पप्पू सिंह, उत्तम चंद्रा, रमेश चंद शर्मा, धीरज कन्याल, घनश्याम जोशी, सुभाष शर्मा, विष्णु शर्मा, जितेन्द्र द्विवेदी, सोनवीर, अनूप सिंह, सतपाल सिंह, एन.के. मिश्रा, हरि सिंह, पान सिंह, सेंसर पाल, अंगद सिंह तोमर, कोमल यादव, राज कुमार, राम गोपाल, रविन्द्र कुमार, नवीन पंत, फुलेरा जी, शिववृत तिवारी, रमेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में आरडब्लूए पदाधिकारी एवं सेक्टरवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर सभी ने देश की प्रगति, शांति और समृद्धि के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।।