सोमवार, 26 जनवरी 2026

गौतमबुद्धनगर: कम्पनी से पॉलिस्टर फाइबर चोरी का खुलासा, सेक्टर-58 पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: कम्पनी से पॉलिस्टर फाइबर चोरी का खुलासा, सेक्टर-58 पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

करीब 2 लाख रुपये कीमत का 1200 किलो पॉलिस्टर फाइबर बरामद, आरोपी कंपनी का ही गार्ड निकला

दो टूक:: नोएडा। थाना सेक्टर-58 पुलिस ने कम्पनी से पॉलिस्टर फाइबर रोल चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किए गए तीन बंडल पॉलिस्टर फाइबर रोल बरामद किए हैं, जिनका वजन लगभग 1200 किलोग्राम है और अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 25 जनवरी 2026 को थाना सेक्टर-58 पुलिस ने खोडा तिराहा के पास ग्रीन बेल्ट क्षेत्र, सेक्टर-57 नोएडा से दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में एक कम्पनी का सुरक्षा गार्ड भी शामिल है, जिसने अपने साथी के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

घटना का विवरण

वादी द्वारा दिनांक 23 जनवरी 2026 को थाना सेक्टर-58 नोएडा में सूचना दी गई थी कि उसकी कम्पनी होम टैक्सटाइल एक्सपोर्ट का कार्य करती है और उसी दिन कम्पनी परिसर से तीन बंडल पॉलिस्टर फाइबर रोल चोरी हो गए हैं। इस सूचना के आधार पर थाना सेक्टर-58 में मु0अ0सं0-24/2026 धारा 306 बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए जांच प्रारंभ की गई, जिसके परिणामस्वरूप पुलिस ने घटना का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्तों को चोरी के माल सहित गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

  1. कोशेन्द्र बसौया पुत्र तेजराम, निवासी प्रधान वाली ग्राम मोरना, थाना सेक्टर-24, नोएडा, उम्र करीब 24 वर्ष।
  2. रविन्द्र सिंह पुत्र माल सिंह, निवासी ग्राम सगवाड़ी, थाना सतपुली, जिला पौड़ी गढ़वाल (उत्तराखंड), वर्तमान पता किराये का मकान करन विहार, खोडा कॉलोनी, थाना खोडा, जिला गाजियाबाद, उम्र करीब 38 वर्ष।

पंजीकृत अभियोग का विवरण

मु0अ0सं0-24/2026
धारा 306, 317(2) बीएनएस
थाना सेक्टर-58, नोएडा

बरामदगी का विवरण

पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किए गए 03 बंडल पॉलिस्टर फाइबर रोल, कुल वजन करीब 1200 किलोग्राम, अनुमानित मूल्य लगभग 2 लाख रुपये बरामद किए हैं।

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर द्वारा इस सफल कार्रवाई की सराहना की गई है। पुलिस का कहना है कि आगे की विधिक कार्रवाई प्रचलित है और अन्य संभावित पहलुओं की भी जांच की जा रही है।।