गुरुवार, 8 जनवरी 2026

गौतमबुद्धनगर: गैंगस्टर एक्ट में वांछित अपराधी गिरफ्तार, सेक्टर-113 पुलिस की बड़ी कामयाबी!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: गैंगस्टर एक्ट में वांछित अपराधी गिरफ्तार, सेक्टर-113 पुलिस की बड़ी कामयाबी!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक:: नोएडा।
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के अंतर्गत थाना सेक्टर-113 पुलिस ने गैंगस्टर अधिनियम के तहत वांछित चल रहे एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और बीट पुलिसिंग की मदद से कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट में दर्ज मुकदमे में फरार अभियुक्त को दबोच लिया।

थाना सेक्टर-113 पुलिस द्वारा दिनांक 07 जनवरी 2026 को मु0अ0सं0 0012/26 धारा 2/3 गैंगस्टर अधिनियम में वांछित अभियुक्त रविन्द्र कसाना उर्फ बबलू पुत्र मुकेश गुर्जर को कृष्णा नगर मेट्रो स्टेशन के पास, दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस को उसकी तलाश थी।

गिरफ्तार अभियुक्त रविन्द्र कसाना उर्फ बबलू (उम्र 37 वर्ष) निवासी गीता कॉलोनी, दिल्ली है, जबकि उसका मूल निवास ग्राम जावली, थाना लोनी, जनपद गाजियाबाद बताया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना सेक्टर-113, नोएडा में गंभीर धाराओं में कई अभियोग दर्ज हैं।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त पर बीएनएस एवं गैंगस्टर अधिनियम के तहत दर्ज कई आपराधिक मुकदमे पंजीकृत हैं, जिनमें संगठित अपराध, आपराधिक साजिश एवं अन्य गंभीर धाराएं शामिल हैं। अभियुक्त की गिरफ्तारी से क्षेत्र में सक्रिय आपराधिक गिरोहों पर प्रभावी अंकुश लगने की उम्मीद है।

पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा उससे जुड़े अन्य आपराधिक नेटवर्क के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।।