रविवार, 4 जनवरी 2026

गोण्डा- आबकारी विभाग ने 11 भट्टी व लगभग 200 ली0 अवैध कच्ची शराब व 5000 kg लहन किया नस्ट, शराब बनाने का उपकरण बरामद, 8 पर केस दर्ज

शेयर करें:
गोण्डा- जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन एवं उपआबकारी आयुक्त, देवीपाटन प्रभार तथा जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन में जनपद के आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 व 2, 4 और प्रवर्तन 1 व 2 द्वारा संयुक्त रूप से क्षेत्र मे आकस्मिक दबिश दी गई। जैतापुर, दुर्गागंज व दुल्लापुर माझा थाना नबाबगंज मे मुखबिर की सूचना पर यह आकस्मिक दबिश दी गयी। इस दौरान 11 भट्टी व लगभग 200 ली0 अवैध कच्ची शराब व 5000 kg लहन, शराब बनाने का उपकरण बरामद हुवा। लहन को मौके पर नष्ट किया गया। आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओ के अंतर्गत 8 अभियोग (नाम पप्पू पुत्र  सुरेश, छेदी पुत्र श्रीराम, फागू पुत्र केशवराम, छोटे गब्बर पुत्र गोपी, बड़े गब्बर पुत्र स्वामीनाथन, राजकुमार पुत्र ननकू, लोटन पुत्र वकील व सतोष पुत्र रामकुमार) पंजीकृत किये गए। यह जानकारी जिला आबकारी अधिकारी ने मीडिया को दी है।