शुक्रवार, 12 दिसंबर 2025

लखनऊ : STF ने फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार।।||Lucknow: STF arrested the mastermind of a gang involved in making fake Aadhaar cards.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
STF ने फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार।।
दो टूक : UP STF टीम ने पोर्टल के माध्यम से कूटरचित जन्म,निवास प्रमाण पत्र, एवं फर्जी आध बनाने वाले संगठित गिरोह का मास्टर माइंड को बहराइच नेपाल बार्डर  गिरफ्तार कर लिया। यह गिरोह नेपाल बॉर्डर से सटे जिलों में फर्जी कागजात बना रहा था।
विस्तार : 
एसटीएफ अपर पुलिस अधीक्षक, एस०टी०एफ० विशाल विक्रम सिंह के अनुसार नेपाल बार्डर के आसपास फर्जी तरीके से आधार कार्ड बनाने के रैकेट संचालित करने वाले संगठित गिरोह की गिरफ्तारी हेतु एसटीएफ उ०प्र० की विभिन्न टीमों/,इकाईयों को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके क्रम में 
एस०टी०एफ० मुख्यालय स्थित साइबर टीम द्वारा अभिसूचना संकलन की कार्यवाही प्रारम्भ की गयी तथा अभिसचूना तन्त्र को सक्रिय किया गया।
अभिसूचना संकलन के क्रम में ज्ञात हुआ कि थाना मुर्तिहा जनपद बहराइच में दिनांक 29-10-2025 को स्थानीय पुलिस द्वारा मु०अ०स० 251/2025 धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3) बीएनएस पंजीकृत कराया गया कि एक संगठित गिरोह द्वारा कूटरचित जन्म/निवास प्रमाण पत्र बनाकर उसका प्रयोग कर फर्जी तरीके से आधार कार्ड बनाये जा रहे थे। गिरोह के सोनू सिह, अखण्ड प्रताप सिंह, नफीस अली व राम निवास गुप्ता को गिरफ्तार कर पूछताछ की गयी तो पता चला कि पोर्टल के माध्यम से Online Digitally कूटरचित जन्म / निवास प्रमाण पत्र बनाने के पोर्टल की व आधार कार्ड बनाने की यूजर आईडी व पासवर्ड उनको प्रमोद कुमार निशाद द्वारा उपलब्ध कराया गया था जो इस मुकदमा उपरोक्त में वांछित चल रहा है।
उपरोक्त प्रकरण पर तकनीकी विशेषज्ञता के आधार पर विश्लेषण किया गया तो पता चला कि प्रमोद कुमार उपरोक्त द्वारा नेपाल बहराइच बार्डर पर दर्जनों लोगो को पोर्टल के माध्यम से Online Digitally कूटरचित जन्म / निवास प्रमाण पत्र बनाने का पोर्टल व आधार कार्ड बनाने की यूजर आईडी व पासवर्ड उपलब्ध कराया गया है, जिससे यह गिरोह अवैध तरीके से लोगों के आधार कार्ड बना रहा है व उनमें करेक्शन कर रहा है। प्रमोद कुमार द्वारा नेपाल भागने का प्रयास किया जा रहा है। इस सूचना पर एसटीएफ टीम द्वारा आवश्यक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त प्रमोद कुमार को रजनवा नेपाल बार्डर थाना मुर्तिहा जनपद बहराइच से गिरफ्तार कर लिया गया, जिससे उपरोक्त बरामदगी हुई।

गिरफ्तार अभियुक्त प्रमोद कुमार उपरोक्त ने पूछताछ में बताया कि मैने वर्ष 2021 में जनसेवा केन्द्र पर आनलाईन फार्म भरने का काम सीखकर जन सेवा केन्द्र का लाइसेन्स लिया। इसके बाद वर्ष 2022 अक्टूबर में निषाद कम्प्यूटर केन्द्र के नाम से जन सेवा केन्द्र लाल बोझा, थाना-मूर्तिहा जनपद बहराइच में खोला। लगभग 01 वर्ष पूर्व अकील सैफी नाम के व्यक्ति से टेलीग्राम पर मेरा सम्पर्क हुआ। अकील सैफी द्वारा आधार बनाने का पोर्टल दिया जा रहा था। अकील सैफी से व्हाटसएप के माध्यम से बात होने लगी तो उसने बताया कि मैं आपको आधार का काम करने के लिए आईडी पासवर्ड बनाकर दे दूंगा, जिसके एवज में रू0 35,000/ लूंगा। इसके बाद मैने अकील सैफी को रू 35000/- फोनपे के माध्यम से भेज दिया। जिसके बाद अकील सैफी ने मेरा सिस्टम ऐनीडेस्क पर लेकर उसमें कूटरचित निवास / जन्म प्रमाण पत्र बनाने का पोर्टल डाउलोड कर यूजर आईडी पासवर्ड सेच कर दिया व आधार कार्ड बनाने का पोर्टल डाउनलोड कर दिया। जिसका आईडी पासवर्ड भी सेव कर दिया। उक्त आईडी पासवर्ड पर मैंने करीब 03 माह (जनवरी-2025 से मार्च-2025 तक) काम किया। तीन माह में मैने लगभग 2000-2500 लोगो का आधार संशोधन / न्यू आधार कार्ड बनाने का काम किया, जिनका फर्जी आधार बनाना होता था उसका नाम / पिता का नाम, जन्मतिथि व पता जन्म व निवास प्रमाण पत्र बनाने वाले पोर्टल पर डाल देता था। जिसके 01-02 मिनट बाद कूटरचित डिजिटल जन्म व निवास प्रमाण पत्र का पीडीएफ तैयार होकर डाउनलोड हो जाता था। इन्ही का प्रयोग कर फर्जी आधार कार्ड 0-18 वर्ष के लोगों का बनाने लगा तथा अन्य आधार कार्ड में संशोधन करने लगा। मैने मो० सैफी से मेरे जानने वाले दर्जनों लोगों के सिस्टम पर एनीडेस्क के माध्यम से कूटरचित निवास/जन्म प्रमाण पत्र बनाने का पोर्टल डाउनलोड कर यूजर आईडी पासवर्ड सेव करा दिया व आधार कार्ड बनाने का पोर्टल डाउनलोड करवा दिया। मै प्रत्येक आईडी पासवर्ड का 45,000/- लेता था और मो० सैफी को 35,000 रु० देता था। बाकी का सारा सिस्टम लैपटाप, फिगर स्कैनर, रेटिना स्कैनर, कैमरा, प्रिन्टर आपरेटर स्वंय व्यवस्था करता था। एक आईडी पर प्रतिदिन औसतन 20 से 25 कार्ड बनते थे। मेरे द्वारा चलवायी जा रही सभी आईडी पर कुल मिलाकर लगभग 18 से 19 हजार आधार कार्ड अपडेट व बनाये गये है। मैं अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए छिपकर रह रहा था। आज नेपाल मागने की फिराक में था।

अभियुक्त द्वारा बताये गये बैंक खाते, वालेट की जानकारी / परीक्षण किया जा रहा है। जन्म / निवास प्रमाण-पत्र बनाने के पोर्टल डेवलप करने वाले डेवलपर /आधार कार्ड बनाने की यूजर आईडी की जानकारी व गिरोह के अन्य सदस्यो की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। अभियुक्त से बरामद इलेक्ट्रानिक उपकरणों का फारेन्सिक परीक्षण कराया जायेगा।

उपरोक्त गिरफ्तार अभियुक्त को मु०अ०सं० 251/2025 धारा 318(4)/319(2)/336(3)/बीएनएस 2023 थाना मुर्तिहा जनपद बहराइच में दाखिल कर आव यक विधिक कार्यवाही की जा है।