लखनऊ :
फर्जी तरीके से स्टाम्प पेपर बेचने वाले दो जालसाज गिरफ्तार।।
दो टूक : लखनऊ के थाना गाजीपुर पुलिस टीम क्षेत्र गस्त के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर फर्जी तरिके से स्टाम्प पेपर बेचने वाले दो जालसाजों को गिरफ्तार कर उनके पास से मैनुअल स्टाम्प (10-500 रुपये के विभिन्न), ई-स्टाम्प (10-100 रुपये के विभिन्न), नोटरी रबड़ स्टाम्प और मोहरें लैपटॉप, प्रिंटर, मॉनीटर, CPU, की-बोर्ड, माउस बरामद किया है।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार रविवार को थाना गाजीपुर व पूर्वी जोन की क्राइम सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम स्थानीय थाना क्षेत्र में गस्त के दौरान जानकारी मिली कि केशव काम्पलेक्स में एक दुकान चल रही है जिसमें फर्जी व कूटरचित हस्ताक्षर कर स्टाम्प पेपर तैयार किया जाता है तथा काफी मात्रा में कूटरचित हस्ताक्षरित स्टाम्प पेपर व स्टाम्प तैयार करने के उपकरण उसकी दुकान पर रखें हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम ने केशव कम्पलेक्श के पास ग्राउण्ड फ्लोर बतायी गयी दुकान पर पहुँची तो दुकान पर बैठा एक व्यक्ति दुकान में रखा स्टाम्प आदि समेटकर भागने का प्रयास करने लगा जिसको मौके पर ही पकड़ कर नाम पता पूछते हुए हडबडाने का कारण पूछा गया तो बताया कि साहब मेरा नाम सीतानाथ रथ पुत्र दामोदर रथ निवासी हालपता सी-1211 इन्दिरानगर थाना गाजीपुर लखनऊ मूलपता तन्तीशाही गली निकट बटेश्वर महादेव मन्दिर मूर्तिगंज थाना कोतवाली सदर जिला बालेश्वर उडीसा उम्र 48 वर्ष बताया।
हडबडाने के सम्बन्ध पूछने पर बताया कि मैं तथा मेरा दोस्त दीपक सिंह इसी दुकान में मिल कर वेन्डिग का काम करते हैं। पुलिस टीम द्वारा दुकान की तलाशी ली गयी तो दुकान के मैनुअल स्टाम्प (10-500 रुपये के विभिन्न), ई-स्टाम्प (10-100 रुपये के विभिन्न), नोटरी रबड़ स्टाम्प और मोहरें लैपटॉप, प्रिंटर, मॉनीटर, CPU, की-बोर्ड, माउस आदि मिले, तभी एक व्यक्ति दुकान पर आया जिसको देखकर सीतानाथ रथ उपरोक्त ने बताया कि यही मेरा साथी दीपक सिंह उपरोक्त है। जिसे नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम दीपक सिंह पुत्र जगदीश प्रसाद सिंह निवासी 115-ग शक्तिनगर थाना गाजीपुर लखनऊ मूलपता भिटकुटी सेवापुरी थाना जनसा वाराणसी उम्र 52 वर्ष बताया।
अतः पकड़े गये अभियुक्तगण 1. सीतानाथ रथ 2. दीपक सिंह उपरोक्त को उनके द्वारा किये गये जुर्म धारा 319(2)/318(4)/338/336 (3) बीएनएस से अवगत कराते हुए नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। अपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में अन्य थाना व जनपद से जानकारी की जा रही है।
