लखनऊ :
हिन्द नगर में 15 दिसम्बर से दिव्य श्री शिव महापुराण कथा,रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के हिन्द नगर कानपुर रोड़ में श्री आदि गुरु वैदिक सेवा संस्थान द्वारा श्री शिव महापुराण कथा एवं विशाल रुद्र महायज्ञ का भव्य आयोजन 15 दिसंबर से 25 दिसंबर 2025 तक आयोजित किया जाएगा। दस दिवसीय आध्यात्मिक महोत्सव में परम पावन परम शंकराचार्य श्री प्रशांत प्रभु जी महाराज अपने दिव्य श्रीमुख से कथा वाचन करेंगे।
●मुख्य कार्यक्रम की रुप रेखा।
नमः शिवाय सर्वाय जगदाधार रूपिणे। सुरासुरेश्वरायै ते नमः संसृति हारिणे।। शिव के सर्वव्यापी स्वरूप, सभी के आधार और संसार के दुखों को हरने वाले रूप को नमन करता है, जो समझने और जपने में बहुत आसान है इसके अनुसार धर्म कलश यात्रा 14 दिसंबर, दोपहर 2 बजे
महाकालेश्वर धाम मंदिर, सेक्टर- F विस्तार, आशियाना एलडीए कालोनी। कथा श्रवण पान -15–25 दिसंबर, प्रतिदिन शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक चलेगा।
● सेक्टर-F रामलीला मैदान पार्क, एलडीए कॉलोनी, हिंद नगर विशाल रुद्र महायज्ञ
प्रतिदिन रात 8 बजे से 12 बजे तक
1008 पार्थिव शिवलिंगों का मनोकामना पूर्ति रुद्राभिषेक 25 दिसंबर संस्थान ने समस्त श्रद्धालुओं, सनातनी समाज एवं मातृशक्ति से आयोजन में उपस्थित होकर पुण्यलाभ अर्जित करने की अपील की है।
यह जानकारी आदि गुरु वैदिक सेवा संस्थान के द्धारा रविवार को सार्वजनिक रुप से दी गई ।
संस्थान के श्रीमती मधु यादव, श्रीमती रंजना मिश्रा, सर्वेश तिवारी, एवं भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह ने सभी सनातनियो से कार्यक्रम आने की अपील की है। l
