रविवार, 7 दिसंबर 2025

लखनऊ : प्लाट के नाम पर धोखाधड़ी कर पैसा हड़पने वाला आरोपी गिरफ्तार।||Lucknow: The accused who defrauded the owner of a plot and embezzled money has been arrested.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
प्लाट के नाम पर धोखाधड़ी कर पैसा हड़पने वाला आरोपी गिरफ्तार।
दो टूक : लखनऊ के थाना गोमतीनगर पुलिस टीम ने थाने दर्ज मुकदमे की जांच पड़ताल के दौरान धोखाधड़ी कर धन गवन करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार मिथिलेश चौरसिया पुत्र योगेन्द्र चौरसिया निवासी ग्राम बरडीहा पोस्ट सिसवा जिला देवरिया निवासी ने दिनांक 16.05.2025 को थाना गोमतीनगर मे तहरीर देते मुकदमा दर्ज करा रखा था। आरोप है कि संदीप कुमार पुत्र अज्ञात निवासी बाराबंकी 02 अजय कुमार गौतम पुत्र सुन्दर लाल निवासी ग्राम श्रवनपुर, बाराबंकी 03. अनुज कुमार सिंह पुत्र रूप सिंह निवासी 17/6 इंदिरा नगर निकट मुंशी पुलिया मेट्रो स्टेशन लखनऊ 04. आनन्द कुमार सिंह उर्फ ए०पी० सिंह ने कंपनी बनाकर पीड़ितों को प्लाट देने के एवज में कंपनी में पैसा हड़प लिया था।
दर्ज मुकदमे की छानबीन करते हुए उ0नि0 जसीम रजा मय क्राइम टीम का० अंकुर चौधरी, का० आकाश यादव की पुलिस टीम ने दर्ज मुकदमे मे फरार चल रहे आनन्द प्रताप सिंह पुत्र कृष्ण बहादुर सिंह निवासी म0न0 578/एसपी शिवपुरी कालोनी थाना सरोजनीनगर लखनऊ स्थायी पता ग्राम व पोस्ट इंदेमऊ थाना बिघापुर जनपद उन्नाव उम्र लगभग 45 वर्ष की गिरफ्तारी हेतु तलाश पतारसी की जा रही थी कि मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त आनंद प्रताप सिह उपरोक्त को आफिस पता- 2/376 विभव खण्ड थाना विभूतिखंड से दिनांक 06.12.2025 समय 18.10 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। अन्य अभियुक्तगण को जल्द गिरफ्तार कर मा० न्यायालय पेश किया जायेगा।