लखनऊ :
जानलेवा हमला करने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे,अवैध तमंचा बरामद।।
दो टूक : लखनऊ के थाना सरोजनीनगर पुलिस टीम ने जान से मारने की नियत से तमंचे से फायरिंग करने वाले शातिर युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर व 03 अदद जिन्दा कारतूस व 01 खोखा कारतूस बरामद किया है।
विस्तार:
पुलिस के अनुसार थाना सरोजनीनगर क्षेत्र
स्कूटर इण्डिया गेट नं0 01 के पास गहरू रोड निवासी गंगाराम यादव थाना स्थानीय पर बीते शनिवार 6 दिसम्बर को तहरीर दी कि अतुल तिवारी जनपद हरदोई ने जान से मारने की नियत से तमंचा से फायर कर दिया, गोली कान के बगल से निकल गयी। बाल बाल बचा तथा अतुल तिवारी गाली गलौज करते हुए व जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। मिली तहरीरी के आधार पर तत्काल मु0अ0सं0 415/25 धारा 109 (1)/351(3)/352 बीएनएस पंजीकृत किया गया। घटना छानबीन करते हुए रविवार को पुलिस टीम ने अतुल तिवारी पुत्र विजय शंकर तिवारी निवासी ग्राम बसंत खेडा अमौसी थाना सरोजनीनगर लखनऊ उम्र करीब 45 वर्ष मूल पता ग्राम बिलग्राम जिला हरदोई को बब्लू सिंह की फार्म की पुलिया के सामने जंगल से 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर व 03 अदद जिन्दा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त की निशांदेही पर 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर बरामद कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गयी। बरामद के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढोत्तरी की गयी। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
