रविवार, 28 दिसंबर 2025

लखनऊ : भाजपा कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार।||Lucknow:The accused who carried out the deadly attack on BJP workers has been arrested.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
भाजपा कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार।
दो टूक : लखनऊ के थाना मलिहाबाद क्षेत्र मे भाजपा के लगे पोस्टर बैनर फाडने का विरोध करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला कर मौके से भाग जाने वाला आरोपी युवक को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
विस्तार : 
पुलिस के अनुसार थाना मलिहाबाद क्षेत्र पुरवा गॉव निवासी भाजपा कार्यकर्ता अनुम सिंह ने दिनांक 17.12.2025 को थाना मलिहाबाद मे तहरीर देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी के पोस्टर बैनर फाडने का विरोध करने पर विपक्षीगणों ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की नियत से फायर कर दिया और  साथी पिन्टू सिंह को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। 
पुलिस ने जांचोपरांत मिली तहरीरी के आधार पर मु0अ0स0 263/2025 धारा 109/115(2)/351(2)/324(4)/352/191(2)/191(3) बीएनएस बनाम 01. गोलू गाजी पुत्र दुलारे गाजी व 02. दानिश पुत्र सत्तार व 03. कामिल पुत्र अहमद अली निवासीगण ग्राम- ढेढेमऊ थाना मलिहाबाद लखनऊ व 04. ब्लैक गोलू तथा 05. 05-06 लोग अज्ञात के विरुद्ध थाना स्थानीय पर पंजीकृत हुआ था। पुलिस टीम ने छानबीन के दौरान गोलू गाजी पुत्र दुलारे निवासी ग्राम ढेढेमऊ थाना मलिहाबाद लखनऊ दिनांक 27 दिसम्बर को मुखबिर खास के सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक पर पहले से भी कई मुकदमे दर्ज है। गिरफ्तार युवक के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।