शनिवार, 27 दिसंबर 2025

लखनऊ :बेखौफ चोरों ने बंद मकान से की लाखों की चोरी,रिपोर्ट दर्ज।।||Lucknow:Fearless thieves stole valuables worth lakhs from a locked house; a report has been filed.||

शेयर करें:
लखनऊ :
बेखौफ चोरों ने  बंद मकान से की लाखों की चोरी,रिपोर्ट दर्ज।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र वृन्दावन योजना सेक्टर 18 मे बंद मकान को चोरों निशाना बनाते हुए बेखौफ चोरों ने घर का ताला तोड़कर कीमती जेवरात तथा नकद चोरी कर ले गए। जानकारी होने पर गृह स्वामी ने स्थानीय थाने मे तहरीर देते हुए एफआईआर दर्ज करा रखा है।
विस्तार :
मिली जानकारी के अनुसार थाना पीजीआई क्षेत्र वृन्दावन योजना सेक्टर 18 मे 
 दिलीप कुमार गुप्ता परिवार के साथ रहते है। इन्होंने बताया कि दिनांक 25/12/2025 को समय करीब 09.15 बजे अपने परिवार के साथ अपने घर से कानपुर गया हुआ था वापस दिनांक 26.12.2025 को समय 20.20 बजे अपने घर आने पर देखा की  दरवाजे के लॉक टूटे हुए है घर का सारा सामान बिखरा हुआ है किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरे घर से कीमती जेवरात तथा नकद पैसे चोरी कर लिया है 
फिलहाल पीजीआई पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मकान के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के सहारे चोर की तलाश मे जूटी हुई।