लखनऊ :
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला युवक गाजियाबाद से हुइ गिरफ्तार।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना बन्थरा पुलिस टीम ने थाने मे दर्ज मामले मे फरार चल रहे प्रिन्स रावत को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। गिरफ्तार कज खिलाफ पीडिता ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराया है।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार थाना बन्थरा इलाके मे रहने वाली से शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाया जाने व पीड़िता के द्वारा शादी का दबाव बनाने पर युवक प्रिंस रावत ने शादी से इन्कार करते हुए जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में पीडिता के पिता ने स्थानीय थाने में बीते 1 / 10/ 25 को तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करा रखा था। पुलिस ने मामले की छानबीन एवं साक्ष्य संकलन के दौरान दिनांक 01.12.2025 को आजाद विहार नियर लाल मंदिर खोड़ा कॉलोनी थाना खोड़ा कमिश्नरेट गाजियाबाद के पास से प्रिंस रावत उम्र करीब 25 वर्ष उपरोक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।।
