लखनऊ :
लोकबंधु हास्पिटल की महिला स्टॉफ की ऑन ड्यूटी अचानक मौत।।
वॉशरूम में अचानक बिगड़ी तबीयत,डाक्टर नही बचा पाए जान।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के राजनारायण लोकबंधु अस्पताल में सोमवार को आंन डियुटी महिला स्टाफ किरन की वॉशरूम में अचानक तबियत बिगड़ी गई डाक्टरो के CPR देने समेत तमाम उपाय के बाद भी कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया।
विस्तार :
मिली जानकारी के अनुसार मूल बिहार प्रान्त के शिवान जनपद की निवासी
किरन देवी पत्नी रामपरवेश अपने तीन बच्चों के साथ थाना पारा लखनऊ मे किराए पर रहकर राजनारायण लोकबंधु अस्पताल में लगभग 3 वर्ष से सन फ़ैसिलिटी के कर्मचारी केआर रूप में कम कर रही थी। जिनकी डियुटी के दौरान अचानक तबियत खराब हुई और इलाज के दौरान मौत हो गई।
लोकबन्धु अस्पताल के सीएमएस डॉ० अजय त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार दोपहर बाद सफ़ाई कर्मचारी किरन देवी उम्र लगभग ४५ वर्ष जो की लोकबंधु में ड्यूटी पर तैनात थी अचानक बाथरूम में चक्कर खा कर गिर गई जिन्हें तुरंत इमरजेंसी से डॉक्टर को बुलाया गया तमाम कोशिशों के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया । मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। मौत कार्डियक अरेस्ट से संभावित है डिटेल पोस्टमार्टम के बाद निश्चित होगा। मृतका के तीन बच्चे है एक लड़की दो लड़के है घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है।
