शुक्रवार, 12 दिसंबर 2025

लखनऊ : सनकी आशिक का युवती पर टूटा कहर, गोली मारकर किया लहूलुहान।||Lucknow: A crazy lover unleashed a fierce attack on a young woman, shooting her and leaving her bleeding.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
सनकी आशिक का युवती पर टूटा कहर, गोली मारकर किया लहूलुहान।
●घायल युवती का अस्पतल मे चल रहा इलाज।।
दो टूक : लखनऊ के थाना पारा क्षेत्र के कांशीराम कॉलोनी सदरौना में देर रात एक सनकी आशिक ने अपनी प्रेमिका पर घर में घुसकर फायरिंग कर दी। अचानक हुई इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। गोली लगने से युवती गम्भीर रुप से घायल हो गई। परिजनों ने आनन फानन मे अस्पताल मे भर्ती कराया जहाँ इलाज चल रहा है। वहीं घायल युवती की बहन की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश मे जुट गई है।
विस्तार : 
 जानकारी के अनुसार युवक और युवती एक दूसरे के बीच लगभग एक वर्ष से प्रेम संबंध थे एक दूसरे से परिचित थे दोनो के बीच बात - चीत बंद होने के बाद आरोपी आकाश कश्यप बेकाबू हो गया। इसी विवाद के चलते उसने देर रात युवती के घर में घुसकर तमंचे से गोली चला दी। फायरिंग में गोली युवती के दाहिने बाजू में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ी। परिजनों की मदद से उसे तत्काल लोकबंधु अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसका इलाज जारी है। वारदात के बाद आरोपी आकाश कश्यप अपने साथियों के साथ फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पारा पुलिस मौके पर पहुंची और आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।
पुलिस के अनुसार थाना पारा क्षेत्र में गोली चलने की सूचना संबंध में।पीड़िता की बड़ी बहन की तहरीर के आधार पर थाना पारा पर मु0अ0सं0 857/2025, धारा 109(1)/333 BNS में अभियोग आकाश कश्यप पुत्र राकेश निवासी–गौरी बाजार, एचडीएफसी बैंक के पीछे, थाना सरोजनीनगर, लखनऊ के विरुद्ध पंजीकृत किया गया है। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।
घटना में युवती के दाहिने हाथ में गोली लगी,  जिसे उपचार हेतु लोकबन्धु अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर इलाज चल रहा है। पीड़िता खतरे से बाहर है, उसकी स्थिति सामान्य है।
पुलिस उपायुक्त, पश्चिमी द्वारा फरार आरोपी आकाश कश्यप की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया है। पुलिस टीमें संभावित स्थानों पर निरंतर दबिश दे रही हैं। प्रथमदृष्टया जांच एवं परिजनों से पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी व पीड़िता एक-दूसरे से पूर्व से परिचित थे। किसी बात को लेकर हुए आपसी विवाद के चलते युवक द्वारा गोली चलाए जाने की बात सामने आई है।