शुक्रवार, 12 दिसंबर 2025

गौतमबुद्धनगर: नोएडा में बड़ी कार्यवाही: नारकोटिक्स सेल व सेक्टर-58 पुलिस ने 1.5 लाख की एमडीएमए के साथ दो तस्कर दबोचे।।

शेयर करें:


गौतमबुद्धनगर: नोएडा में बड़ी कार्यवाही: नारकोटिक्स सेल व सेक्टर-58 पुलिस ने 1.5 लाख की एमडीएमए के साथ दो तस्कर दबोचे।।

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक:: नोएडा।
कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की नारकोटिक्स सेल और थाना सेक्टर-58 पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सेक्टर-60 नोएडा क्षेत्र से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 16.25 ग्राम एमडीएमए (MDMA) बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 1.5 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा पुलिस ने दोनों के पास से दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं, जिनका उपयोग सप्लाई नेटवर्क संचालित करने में किया जाता था।

ऑनलाइन मंगवाकर करते थे सप्लाई
पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त अभिनव प्रताप और करन जोशी ने पुलिस को बताया कि वे अपना खर्च चलाने के लिए अलग-अलग स्रोतों से ऑनलाइन माध्यम से एमडीएमए मंगवाते थे। इसके बाद दोनों मिलकर ऑन-डिमांड सिस्टम पर मोबाइल फोन के जरिए संपर्क करने वाले ग्राहकों को ड्रग की सप्लाई करते थे। पुलिस अब इनके सप्लायर नेटवर्क और संपर्कों की जांच में जुट गई है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

  1. अभिनव प्रताप, पुत्र स्व. राम प्रताप
    निवासी ग्राम सोरखा, सेक्टर-116 नोएडा
    मूल निवासी: ग्राम जगतपुर, थाना बिछुमा, जिला मैनपुरी
    उम्र: लगभग 25 वर्ष

  2. करन जोशी, पुत्र हरी जोशी
    निवासी वंदना इन्क्लेव, खोडा कॉलोनी, गाजियाबाद
    उम्र: लगभग 23 वर्ष

बरामद सामान

  • 16.25 ग्राम एमडीएमए (कीमत लगभग 1.5 लाख रुपये)
  • 02 मोबाइल फोन

अभियोग
दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर-58 नोएडा में मु.अ.सं. 452/2025, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।