गौतमबुद्धनगर: जारचा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वांछित दो आरोपी गिरफ्तार, मृतक युवक को धमकाने व आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप!!
!!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!
दो टूक:: गौतमबुद्धनगर। थाना जारचा पुलिस ने गंभीर आरोपों में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार 09 दिसंबर 2025 को लोकल इंटेलिजेंस और बीट पुलिसिंग के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी राज किशोर और रामराज को समाना नहर पुलिया के पास से दबोच लिया गया।
दोनों अभियुक्तों के खिलाफ मु.अ.सं. 212/2025 धारा 108/351/352(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज था। आरोप है कि दोनों ने वादी के पुत्र (मृतक) को जान से मारने की धमकी देने, कहासुनी करने और आत्महत्या के लिए उकसाने जैसी गंभीर हरकतें की थीं।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान—
• राज किशोर पुत्र राम विलास, निवासी ग्राम खंगौड़ा, थाना जारचा, उम्र लगभग 20 वर्ष
• रामराज पुत्र सोमवीर, निवासी ग्राम सौलाना, थाना धौलाना, जनपद हापुड़, उम्र लगभग 23 वर्ष
पुलिस ने बताया कि आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।।
