गुरुवार, 4 दिसंबर 2025

राष्ट्रीय प्रेरणा से हुआ मनोबल मजबूत: नोएडा के दिव्यांग बच्चों ने राष्ट्रपति कार्यक्रम में लिया हिस्सा!!

शेयर करें:

राष्ट्रीय प्रेरणा से हुआ मनोबल मजबूत: नोएडा के दिव्यांग बच्चों ने राष्ट्रपति कार्यक्रम में लिया हिस्सा!!

!!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

नोएडा। विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर भारत सरकार द्वारा दिल्ली में आयोजित भव्य राष्ट्रीय कार्यक्रम ने नोएडा के प्रतिभाशाली दिव्यांग बच्चों का मनोबल और आत्मविश्वास दोनों बढ़ाया। फ़र्स्टवन रिहैब फ़ाउंडेशन, सेक्टर-70 के 12 सदस्य इस कार्यक्रम में विशेष रूप से शामिल हुए, जहां दिव्यांगजन सशक्तिकरण हेतु राष्ट्रीय पुरस्कार–2025 का वितरण किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मुख्य अतिथि रहीं।

नोएडा से शामिल हुए सौम्या सोनी, शिव अग्रवाल, सुरभि जैन, छायांक गुप्ता और ग्रंथ गुप्ता ने इस राष्ट्रीय आयोजन को बेहद करीब से देखा और अत्यंत उत्साहित नज़र आए। वहीं वरिष्ठ सदस्यों रजत शर्मा और रितेश सिन्हा ने कहा कि इस समारोह का हिस्सा बनना उनके लिए गौरव और सम्मान का क्षण है।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं से मिलने और बातचीत करने का अवसर मिला, जिसने उनमें नई ऊर्जा, प्रेरणा और सपनों को आगे बढ़ाने की दिशा प्रदान की। पुरस्कार विजेताओं की सफलता की कहानियों ने बच्चों में आत्मविश्वास और लक्ष्य साधने की प्रबल भावना उत्पन्न की।

फ़र्स्टवन रिहैब फ़ाउंडेशन की ओर से डॉ. दीक्षा श्रीवास्तव (प्रबंध निदेशक), डॉ. महिपाल सिंह (निदेशक), डॉ. भावना आनंद, डॉ. सुष्मिता भाटी (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) तथा विशेष शिक्षिका इलिका रावत भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।

संस्था के अधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार के राष्ट्रीय आयोजनों से दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा, क्षमता एवं समाज में योगदान को एक मजबूत मंच मिलता है और वे आत्मनिर्भर एवं सक्षम नागरिक बनने की दिशा में आगे बढ़ते हैं।।