दिल्ली फुटसल टीम ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025 के लिए चयन पूर्ण किया, उत्साह के साथ भेजी शुभकामनाएं!!
!!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!
दो टूक:: नोएडा/दिल्ली।
दिल्ली राज्य फुटसल एसोसिएशन फॉर फुटसल द्वारा आयोजित प्रेसवार्ता में जानकारी दी गई कि भारतीय फुटसल संघ (FAI) के तत्वावधान में 5 से 8 दिसंबर 2025 तक महाराष्ट्र के नासिक स्थित डिवीजनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होने वाली बॉयज फुटसल राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025 के लिए दिल्ली राज्य की तीन आयु वर्ग की टीमों का चयन ट्रायल प्रक्रिया के माध्यम से किया गया है।
चयन समिति ने अंडर-10, अंडर-12 और अंडर-17 वर्ग के खिलाड़ियों के दो चरणों के ट्रायल सफलतापूर्वक आयोजित किए, जिसमें प्रतिभागियों के प्रदर्शन, कौशल, अनुशासन और क्षमता का मूल्यांकन किया गया। समिति ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली का प्रतिनिधित्व करने के लिए सबसे योग्य और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन किया गया है।
दिल्ली राज्य अंडर-10 फुटसल टीम
- युवान विशाल जैन
- आर्यवीर चौधरी
- दक्षन खन्ना
- उदयवीर लूंबा
- राजवीर लूंबा
- हृदयन गुलेछा
- विवान धमीजा
- अवयुक्त बंसल
- अबीर आहूजा
- चंद्र मोहन गोस्वामी (टीम कोच)
दिल्ली राज्य अंडर-12 फुटसल टीम
- ऋषभ शंकर
- स्पर्श
- इस्वा भसीन
- सुलेमान शॉ
- आर्यन झा
- राजवीर कोहली
- कर्मवीर राज नैय्यर
- विवान तारा
- हर्षप्रीत सिंह
- आर्यन आहूजा
- साईं श्रेयस परुचुरी
- अनीश कुमार
टीम कोच – कबीर बिंद्रा
टीम मैनेजर – अमित कुमार
टीम फिजियो – प्रमोद कुमार रवि
दिल्ली राज्य अंडर-17 फुटसल टीम
दिव्यम आर्य, अनुज कुमार, विवान कुमार, कार्तिक रावत, नामय सिंगला, आदित्य कुमार, जसमेहर सिंह देवगन, निखिल कुमार, समक्ष गुप्ता, शेख उमर अहमद, साहिल शंकर चंद्रा, विराज गोयल, आदिदेव राज सिंह, अधृत देव गांगुली, विश्वग तनेजा, युग दलाल, अरहान पेंटल, अक्षय कपूर, प्रणय सिंह, मनोज सिंह बिष्ट (टीम कोच), अंकित कुमार (टीम कोच), रौनक सिंह दमाई (टीम मैनेजर), जगमोहन सिंह (टीम मैनेजर)
दिल्ली फुटसल अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं
दिल्ली फुटसल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. पीयूष जैन, उपाध्यक्ष श्री नरेश तोमर, संयोजक राकेश पाठक, सचिव श्रीमती रेणु कौशिक, कार्यकारी सदस्य मंजीव कुमार, अमित गुसाईं, अनिल कुमार और डॉ. चेतन वत्स ने तीनों टीमों को शुभकामनाएं भेजीं।
भारतीय फुटसल संघ का समर्थन
FAI के कोर कमेटी सदस्य श्री प्रवीण मोरे, सीईओ निहार शाह और संस्थापक सदस्य श्री सुनील पूर्णापात्रे ने आगामी राष्ट्रीय टूर्नामेंट के लिए उत्साह व्यक्त किया और विश्वास जताया कि दिल्ली टीम उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि 2026 के अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों में दिल्ली के खिलाड़ियों के भारतीय राष्ट्रीय फुटसल टीम में चयन की पूरी संभावनाएं हैं।
दिल्ली फुटसल टीम के चयन को राज्यभर में भविष्य के फुटसल सितारों के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।।
