अम्बेडकरनगर :
मतदाता सूची शुद्धिकरण के लिए सभी दलों ने दिखाया सहयोग।।
।।ए के चतुर्वेदी।
दो टूक : अंबेडकर नगर के जलालपुर में लोकतंत्र की नींव को और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के तहत, निर्वाचन आयोग के 'विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान' की कड़ी में एक सर्वदलीय बैठक का आयोजन विभिन्न बूथों पर किया गया। इस बैठक में क्षेत्र के सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर जिम्मेदारी का परिचय दिया। 221, 223, 224 पर भाजपा के अभियान संयोजक विकास निषाद एवं बूथ प्रवासी एंव पूर्व नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र ने बूथ स्तरीय अधिकारियों के साथ गहन विचार-विमर्श किया। उन्होंने इस प्रक्रिया के हर पहलू पर चर्चा की और यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज हो। इसके लिए नए पंजीकरण, मौजूदा विवरणों में संशोधन और किसी भी प्रकार की त्रुटि के शीघ्र सुधार की आवश्यकता रेखांकित की गई।भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने विभिन्न बूथों का दौरा कर टीमों के साथ सीधे जानकारी ली और प्रक्रिया में सहयोग दिया। संदीप अग्रहरि ने कहा, "लोकतंत्र की मजबूती और पारदर्शिता के लिए सर्वदलीय सहयोग से मतदाता सूची का शुद्धिकरण एक अनिवार्य कदम है। यह प्रत्येक नागरिक के मूलभूत अधिकार को सुरक्षित करने का आधार है।"विभिन्न बूथों पर वरिष्ठ नेता डॉ. शिवपुजन वर्मा, मीसम रज़ा, केशव श्रीवास्तव, सुरेश गुप्ता, बेचन पांडे, नगर महामंत्री आनंद मिश्र, कृष्णगोपाल गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष अरुण मिश्र, शीतल सोनी, अभियान सहसंयोजक नृपेंद्र कुशवाहा, सोनू गौड़, नगर मंत्री सोनू गुप्ता, राकेश गुप्ता, ओन मोहम्मद कर्बलाई, विनय मिश्र, दुर्गेश गुप्ता, रमेश मौर्या, अजीत निषाद और शिवम आर्या जैसे गणमान्य लोग शामिल रहे। उपस्थित नेताओं ने एकमत से इस बात पर सहमति व्यक्त की कि मतदाता सूची का नियमित, सटीक और समय पर सुधार लोकतंत्र की एक बुनियादी एवं अत्यंत महत्वपूर्ण आवश्यकता है।
