गौतमबुद्धनगर: नोएडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, 64 किलो गांजा व चोरी का ई-रिक्शा बरामद!!
!!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!
दो टूक:: नोएडा। कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की थाना फेस-1 पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अन्तर्राज्यीय स्तर पर गांजा सप्लाई करने वाले कुख्यात तस्कर निताई सरकार उर्फ चूपा को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 64 किलोग्राम अवैध गांजा (बाजार मूल्य करीब 15 लाख रुपये) और एक चोरी का ई-रिक्शा बरामद किया गया है।
यह कार्रवाई 04 दिसंबर 2025 को थाना फेस-1 पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर झुण्डपुरा बॉर्डर से की गई।
पूछताछ में चौकाने वाले खुलासे
गिरफ्तार आरोपी निताई ने पूछताछ में बताया कि वह पश्चिम बंगाल से ट्रेन द्वारा 5-6 किलो के छोटे पैकेटों में गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई करता था। अलग-अलग बोगियों में पैकेट छुपाकर वह आसानी से बच निकलता था।
दिल्ली पहुंचने के बाद वह इस माल को पूर्व में चुराए गए ई-रिक्शा में रखकर फुटकर तस्करों को सप्लाई करता था।
आरोपी पिछले 8 वर्षों से तस्करी के धंधे में सक्रिय है और दिल्ली-एनसीआर में इसके खिलाफ आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। वर्ष 2019 में भी यह अपनी पत्नी के साथ 17 किलोग्राम गांजे के साथ पकड़ा गया था।
अभियुक्त का विवरण
- नाम: निताई सरकार उर्फ चूपा (बंगाली)
- पिता: केस्टोलाल सरकार
- स्थायी पता: ग्राम आजादपुर, थाना कुमारगंज, जिला दक्षिण दिनाजपुर, पश्चिम बंगाल
- वर्तमान पता: छलैरा, सेक्टर-44, नोएडा
- उम्र: लगभग 47 वर्ष
आपराधिक इतिहास
| क्रम | मु०अ०सं० | अपराध |
|---|---|---|
| 1 | 195/2024 | 8/20 NDPS Act (70 किलो गांजा) थाना फेस-2 |
| 2 | 807/2017 | 8/20 NDPS Act (1.2 किलो) थाना सेक्टर-39 |
| 3 | 994/2018 | 8/20 NDPS Act (2.5 किलो) थाना सेक्टर-39 |
| 4 | 743/2019 | 8/20 NDPS Act (17 किलो) थाना सेक्टर-39 |
| 5 | 02/2023 | 8/20 NDPS Act (3.2 किलो) थाना सेक्टर-63 |
| 6 | 600/2017 | 20/61/85 NDPS Act (17 किलो) थाना जैतपुर, साउथ ईस्ट दिल्ली |
| 7 | 513/2025 | 8/20 NDPS Act व 317(5) BNS (64 किलो व चोरी का ई-रिक्शा) थाना फेस-1 |
बरामदगी
- 64 किलोग्राम अवैध गांजा (कीमत करीब 15 लाख रुपये)
- एक चोरी का ई-रिक्शा
कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस ने कहा है कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
