ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

सुल्तानपुर : नशे के तीन सौदगार गिरफ्तार 33 किलो अवैध गांजा संग 3.25 लाख नकद,कार बरामद।||Sultanpur:Three drug traffickers arrested; 33 kg of illegal cannabis, Rs. 3.25 lakh in cash, and a car recovered.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
सुल्तानपुर : 
नशे के तीन सौदगार गिरफ्तार 33 किलो अवैध गांजा संग 3.25 लाख नकद,कार बरामद।
दो टूक : सुलतानपुर जनपद के थाना लम्भुआ पुलिस टीम को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस तीन तस्करों को 33 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार उनके पास से तीन लाख नगदी संग दो लग्जरी कार बरामद किया। गिरफ्तार तस्करों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
विस्तार :
सुल्तानपुर पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक अखण्ड प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में थाना लम्भुआ पुलिस टीम ने गांजा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 33.160 किलोग्राम अवैध गांजा, ₹3 लाख 25 हजार नकद और दो चार पहिया वाहन बरामद किए हैं। 
गिरफ्तार आरोपियों में अमरदेव चौहान निवासी सरायमकरकोला थाना लम्भुआ और धर्मेन्द्र सरोज निवासी अर्जुनपुर थाना लम्भुआ के साथ एक महिला अभियुक्ता शामिल है। पुलिस के अनुसार अमरदेव चौहान के पास से एक कार, एंड्रॉयड मोबाइल और 20 बंडल गांजा बरामद किया गया। वहीं धर्मेन्द्र सरोज व महिला अभियुक्ता के कब्जे से होंडा सिटी कार, दो की-पैड मोबाइल, 11 बंडल गांजा और भारी मात्रा में नकदी मिली। बरामद नकदी में ₹100, ₹200 और ₹500 के नोट शामिल हैं,जिनकी कुल रकम ₹3.25 लाख बताई जा रही है। पुलिस का मानना है कि यह धनराशि गांजा तस्करी से अर्जित की गई है। जांच में सामने आया है कि नशे के सौदगार धर्मेन्द्र सरोज शातिर और हिस्ट्रीशीटर अपराधी है,जिसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर मुकदमे पहले से दर्ज हैं। इस मामले में थाना लम्भुआ पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तस्करों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई से मादक पदार्थ तस्करों में हड़कंप मच गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें