बुधवार, 10 दिसंबर 2025

गौतमबुद्धनगर: नोएडा सेक्टर-20 पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ युवक को दबोचा, पुराने आपराधिक इतिहास का भी खुलासा!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: नोएडा सेक्टर-20 पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ युवक को दबोचा, पुराने आपराधिक इतिहास का भी खुलासा!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक:: नोएडा। थाना सेक्टर-20 पुलिस ने अवैध शस्त्र रखने वाले एक युवक को धर-दबोचा है। पुलिस को यह सफलता 9 दिसंबर 2025 को लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर मिली, जब भगत सिंह पार्क, निठारी में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सिद्धांत हलधर उर्फ अमित पुत्र उत्तम हलधर, निवासी सेक्टर-9, नोएडा (उम्र 24 वर्ष) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार अवैध हथियारों के साथ घूम रहा यह युवक किसी वारदात की फिराक में था।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास भी है। उसके खिलाफ पहले भी लूट और चोरी से जुड़े गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।
अभियुक्त के खिलाफ दर्ज मुख्य मामले—

  1. मु0अ0सं0 373/2025, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना सेक्टर-20
  2. मु0अ0सं0 1209/2019, धारा 394/411 भादवि, थाना सेक्टर-20

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। अवैध हथियार रखने वालों पर लगातार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।।