लखनऊ :
अजय राय ने कहा कि UP में सच लिखाना और बोलना गुनाह हो गया है।
●पत्रकार के हमलावरों की तुरंत गिरफ्तार कर उन्हें सख्त से सख्त सजा दिलाई जाए : अजय राय।
दो टूक : पत्रकार सुशील अवस्थी पर सत्ता द्वारा पोषित कुछ अराजक तत्वों द्वारा किए गए जानलेवा हमले के घटना के संज्ञान में आने पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय शनिवार को अपनी टीम के साथ लोकबंधु अस्पताल पहुंच कर पत्रकार सुशील अवस्थी का कुशल क्षेम जाना और सरकार से हमलावरों को तुरंत गिरफ्तार कर उन्हें सख्त से सख्त सजा दिलाई जाने की मांग की है।

विस्तार :
गौरतलब हो कि पिछले दिनों पत्रकार सुशील अवस्थी द्वारा सत्ता में बैठे कुछ लोगों के कार्य की आलोचना के बाद उन पर जानलेवा हमला किया गया जिसके बावजूद पुलिस को घटना की वीडियो, अभियुक्तों की फोटो एवं गाड़ी नंबर देने के बाद भी कार्यवाही नहीं हो रही है।
इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि पूरा प्रदेश एक अराजक स्थित में पहुंच गया है। सच बोलना और लिखना गुनाह हो गया है। सत्ता द्वारा पोषित होने के कारण अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वह किसी भी तरह का अपराध करने में पीछे नहीं हट रहे हैं।
श्री राय ने कहा कि पत्रकार सुशील अवस्थी के हमलावरों को तुरंत गिरफ्तार कर उन्हें सख्त से सख्त सजा दिलाई जाए। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय जी के साथ उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के चेयरमैन अली आसिफ जमा रिजवी, जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष रूद्र दमन सिंह बबलू, बद्री विशाल तिवारी, अब्दुल्ला शेर खान, शैलेन्द्र दीक्षित, आर्यन मिश्रा, आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।