शनिवार, 22 नवंबर 2025

सुल्तानपुर : जासूसी के आरोप में सुल्तानपुर के दो युवक गिरफ्तार।।||Sultanpur: Two youths from Sultanpur arrested on charges of espionage.||

शेयर करें:
सुल्तानपुर :  
जासूसी के आरोप में सुल्तानपुर के दो युवक गिरफ्तार।।
युवक ने कम्पनी सुपरवाइजर समझ कर साझा की थी जानकारी।
दो टूक : कर्नाटक प्रान्त के जनपद उडुपी और केरल प्रान्त के कोच्चि जिले से गिरफ्तार किए गए दो संदिग्धों के बाद सुल्तानपुर अलर्ट पर है। बताया जा रहा है कि शिपयार्ड में काम करने वाले जिन दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है वे सुल्तानपुर के रहने वाले हैं। आरोप है कि इन दोनों ने जहाज निर्माण के विवरण, पोत संख्या सहित तमाम गोपनीय जानकारियां पाकिस्तान के नंबरों पर सेंड की है। वहीं गिरफ्तारी के बाद आरोपी रोहित के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 
विस्तार : 
जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर जनपद के गोसाईगंज थानाक्षेत्र के भटपुरा स्थित अनंत राम पूर्वा गांव का रहने वाला रोहित कर्नाटक के उडुपी जिले में शिपयार्ड पर पिछले कई सालों से काम करता था। रोहित यहां इंसुलेटर के पद पर तैनात था। इसके पिता भी वहीं उडुपी में काम करते थे। कुछ वर्ष पूर्व उनके पिता की मौत हो गई थी जिसके बाद रोहित वहां रहकर कार्य करता था। पिछले दिनों रोहित घर आया हुआ था, तो कुछ लोग घर पहुंचे और कंपनी का एम्पलाई बता कर उसे पूछताछ शुरू की, बाद में पता लगा कि वे कर्नाटक पुलिस से हैं और वे लोग रोहित को अपने साथ लिवा ले गए। परिवार वालों की माने तो इन्हें किसी लड़की ने कंपनी का सुपरवाइजर बता कर व्हाट्सएप पर गोपनीय जानकारी ली थी, जिसमें जहाज निर्माण, पोत संख्या सहित अन्य कई गोपनीय जानकारियां रोहित ने पाकिस्तान के नंबर पर सेंड कर दिया था। इस बात की जानकारी लगते ही कर्नाटक पुलिस ने इनका मोबाइल कर्नाटक में भी जब्त कर लिया गया था। रोहित यहां पहुंचा तो पत्नी के दबाव बनाने पर उसने ये जानकारी साझा की थी कि अनजाने में कंपनी का एम्प्लॉई समझ कर उसने जानकारी दी थी। आज पता लगा कि उसे इसी मामले में जेल भेज दिया गया जिसके बाद परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है। उनकी माने तो अनजाने में ये गलती हो गई जिसके बाद उसे जेल भेजा दिया गया।