सुल्तानपुर :
माधव महोत्सव का साहित्यिक आयोजन संपन्न।
मानस टीकाकार राम बुझारत वर्मा किंशुक की पुण्यतिथि पर हुआ कार्यक्रम।
दो टूक : सुलतानपुर: जनपद की तहसील क्षेत्र जयसिंहपुर के आर ए वी डी स्पेक्ट्रम एकडमी मूंगर के सभागार में श्याम चरित मानस लोक साहित्य न्यास के तत्वावधान में साहित्य रत्न राम बुझारत वर्मा किंशुक की पुण्यतिथि पर माधव महोत्सव का आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्य भूषण डॉ सुशील कुमार पाण्डेय साहित्येन्दु ने किया और मुख्य अतिथि आशुकवि मथुरा प्रसाद सिंह जटायु एवं विशिष्ट अतिथि डॉ राम प्यारे प्रजापति,प्रख्यात गद्यकार दिनेश प्रताप सिंह चित्रेश,माधव घराना प्रमुख जय नारायण यादव मंचासीन रहे।कुशल संचालन कवि हरिनाथ शुक्ल हरि ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन और श्याम चरित मानस रचयिता सुलतानपुर रत्न माधवदास, साहित्यकार रामबुझारत वर्मा,सेवा धर्मी समरजीत यादव की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण से हुई। गजलकार एन पी शुक्ला की वाणी वंदना के उपरांत मंचस्थ मनीषियों का स्वागत सम्मान किया गया। साहित्य विभूतियों की ओजस्वी वचनों से सभी को कुछ न कुछ सीख मिली। संस्था की तरफ से मंचस्थ मनीषियों द्वारा अपने अपने क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए सम्मान पत्र,अंग वस्त्र, पुष्प पत्र सम्मानित किया गया। एडवोकेट डॉ जया सिंह को नारी शौर्य सम्मान, सलिल कुमार धुरिया को कला कुसुम सम्मान, अभिमन्यु शुक्ला तरंग और बिन्दू वंदना शिवा को साहित्य सुमन श्री सम्मान, डॉ दीपा द्विवेदी को आदर्श शिक्षक गौरव सम्मान, रमेश चंद्र निषाद को जन सेवा कीर्ति सम्मान से नवाजा गया।
कवि सलिल कुमार धुरिया ने-याद हमें आवै आज बाबू जी की बतिया,रजनीश मिश्र ने -चलो कुछ इतिहास के पन्नों पर लिखा जाये, डॉ करुणेश भट्ट ने हाइकु पथ के शूल संघर्ष शिला पर बनते फूल, तरंग ने वीर भाव में -दिखावै की दुनियां -से वाहवाही लूटी तो डॉ दीपा द्विवेदी ने-पापा आज भी आंखें आपको ढूंढती हैं -सुना कर श्रोताओं को भावुक कर दिया। सर्वेश कान्त वर्मा ने-भेजा है तुम्हें श्रद्धा का सुमन-पढ़ कर भाव सुमन महाकाया।नागेन्द्र यादव,बिन्दू वंदना शिवा, बृजेश वर्मा,नफीसा, अशोकाचार्य अनन्त,राज बहादुर राना जैसी अनेकों काव्य प्रतिभाओं ने छटा बिखेरी।मुख्य अतिथि आशुकवि मथुरा प्रसाद सिंह जटायु ने काव्य सुधा से सबको रसविभोर कर दिया तो अध्यक्षीय संबोधन में गद्य पद्य मिश्रित प्रभावी वाणी से समापन किया।सचिव सर्वेशकान्त वर्मा सरल ने आभार व्यक्त किया।कटका क्लब के सौरभ मिश्रा विनम्र ने एम्बुलेंस को रास्ता देने का संदेश दिया।कवि साहित्यकारों के साथ विद्यालय परिवार की गौरवपूर्ण उपस्थिति रही।
