बुधवार, 19 नवंबर 2025

सुल्तानपुर :सरदार पटेल की 150 वीं जयंती पर एकता पदयात्रा का आयोजन किया गया। ||Sultanpur:A unity march was organized on the 150th birth anniversary of Sardar Patel.||

शेयर करें:
सुल्तानपुर :
सरदार पटेल की 150 वीं जयंती पर एकता पदयात्रा का आयोजन किया गया। 
दो टूक : सुल्तानपुर जनपद में प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर  के साथ विधायक राजप्रसाद उपाध्याय राजबाबू ने यात्रा में भाग लिया और सभी कार्यकर्ताओं को सरदार पटेल को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। स्कूली बच्चों ने यात्रा पर की पुष्प वर्षा किया।
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती समारोह के अवसर पर  एकता पदयात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर जी और जिला अध्यक्ष सुशील तिवारी रहे। पदयात्रा मुईली कार्यालय से पुरानी तहसील के सामने स्थित बाग में निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए और नगर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा को सफल बनाने के लिए स्कूली बच्चों ने जगह एक क़तार में खड़े होकर यात्रा में चल रहे सैकड़ों लोगों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। विधायक राजप्रसाद उपाध्याय ने सभी कार्यकर्ताओं और प्रतिभागियों के साथ सरदार वल्लभभाई पटेल को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की और सभी सहभागी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। *विधायक राजबाबू* ने कहा कि सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता का प्रतीक हैं। उन्होंने राष्ट्र को एक सूत्र में बांधा। भाजपा उनके सपनों को पूरा कर रही है। यह पदयात्रा राष्ट्रीय एकता और अखंडता को और मजबूत करने वाली है। इस अवसर पर पूर्व विधायक अर्जुन सिंह,जिला अध्यक्ष आर.ए.वर्मा, डॉ सीतारमण त्रिपाठी,राजेश सिंह जिलामंत्री,विवेक सिंह,धर्मेंद्र कुमार बब्लू,आनंद द्विवेदी,सुमन सिंह,शशिकांत पाण्डेय,ब्लॉक प्रमुख जयसिंहपुर राहुल शुक्ला,मोतिगरपुर चंद्र प्रताप सिंह,कूरेभार नवनीत सिंह, मंडल प्रभारी सभाजीत पाण्डेय,रविंद्र त्रिपाठी,रूपेश सिंह,मोहित सिंह,पूर्व सदस्य जिला पंचायत धर्मेंद्र सिंह, आनंद तिवारी,वीरेंद्र उपाध्याय,सीटू पाण्डेय, भूपेंद्र पाण्डेय, विपिन त्रिपाठी, प्रवीण तिवारी, बृजेश तिवारी,पंकज चतुर्वेदी,ऋषि शुक्ला,सत्येंद्र गुप्ता,सुरेश सिंह,अंकुर यादव रत्नेश तिवारी, मोनू मिश्रा,विजय यादव, हरिशंकर वर्मा, अखिलेश सिंह, शेष कुमार सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।