लखनऊ :
प्लाट दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला जालसाज गिरफ्तार।।
दो टूक : लखनऊ के थाना विभूतिखण्ड पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट मे फरार चल रहे जालसाज को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार जालसाज अपने साथियों के साथ मिलकर प्लाट देने के नाम पर भोले- भाले का करोड़ों रुपये लेकर हड़प लिया। जालसाज के विरुद्ध थाना विभूतिखण्ड में गैंग्स्टर एक्ट से सम्बन्धित अभियोग दर्ज है।
विस्तार :-
पुलिस के अनुसार दिनांक 11.11.2025 को प्रभारी निरीक्षक थाना विभूतिखण्ड द्वारा गैंग लीडर संजय कुमार वर्मा आदि 03 नफर अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 0401/2025 धारा 2 (ख) (1) (11)/3 (1) उ०प्र० गैंग्स्टर एक्ट पंजीकृत कराया गया, जिसकी विवेचना वर्तमान में प्रभारी निरीक्षक थाना चिनहट द्वारा सम्पादित की जा रही है।
जालसाज का एक गिरोह है, जिसका यह सदस्य है। इस गिरोह का गैंग लीडर संजय कुमार वर्मा है जो अपने सक्रिय साथियों के साथ मिलकर अलग-अलग टुकड़ी में लोगों को कम्पनी के माध्यम से जमीन देने के नाम पर प्रलोभन देकर करोड़ों रूपये लेकर हड़प लेने व धोखाधड़ी जैसे अपराध करके धनार्जन करतें हैं।
उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में गैंग सदस्य दीपक सिंह को थाना क्षेत्र विभूतिखण्ड से नियानुसार गिरफ्तार किया गया। पकड़े गये अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
●गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण -
दीपक सिंह पुत्र शंकर दयाल सिंह निवासी-मकान नंबर 307A इंसाफ नगर थाना इंदिरानगर सेक्टर-10 जनपद लखनऊ स्थाई पता- ग्राम ज्योतपुर जुलहापुर थाना जहगीरगंज जिला अम्बेडकरनगर उम्र 44 वर्ष
अनावरित अभियोग का विवरणः-
1. मु0अ0सं0 0401/2025 धारा 2(ख) (1) (11)/3 (1) उ0प्र0 गैंग्स्टर एक्ट, थाना विभूतिखण्ड लखनऊ
अभियुक्त का आपराधिक इतिहासः-
1. मु0अ0सं0 0598/2022 धारा 406/420 भादवि थाना विभूतिखण्ड लखनऊ
2. मु0अ0सं0 0124/2023 धारा 406/420 भादवि थाना विभूतिखण्ड
3. मु0अ0सं0 0126/2023 धारा 406/420 भादवि थाना विभूतिखण्ड लखनऊ
4. मु0अ0सं0 0128/2023 धारा 406/420 भादवि थाना विभूतिखण्ड
5. मु0अ0सं0 0129/2023 धारा 406/420 भादवि थाना विभूतिखण्ड लखनऊ
6. मु0अ0सं0 0255/2023 धारा 406/420/504/506 भादवि थाना विभूतिखण्ड लखनऊ मे दर्ज है
अन्य थाना इकाई जनपद से आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
