सोमवार, 24 नवंबर 2025

मऊ : ठंड बढ़ने के साथ हाईवे पर छाए कोहरे, रेंगते नजर आए वाहन।||Mau:As the cold increased, fog covered the highway, causing vehicles to slow.||

शेयर करें:
मऊ :
ठंड बढ़ने के साथ हाईवे पर छाए कोहरे, रेंगते नजर आए वाहन।
●कोहरे के चलते वाहनों के दुर्घटनाओं के सम्भावना बढ़ी।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।। 
दो टूक : धीरे-धीरे बढ़ रही ठंड क बीच रविवार को सुबह हाईवे और फोरलेन पर घने कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार काफी कम रही। जो वाहन चल भी रहे थे वे कोहरे के चलते हेड लाइट जलाने के साथ हाईवे पर कम रफ्तार में रेंगते नजर आये। लोगों का कहना है कि ठंड और घने कोहरे के डबल अटैक के बाद हाईवे और फोरलेन पर वाहनों के दुर्घटनाओं के होने की सम्भावना काफी बढ़ गई है। उनका कहना है कि पिछले कुछ दिनों से हाईवे पर वाहनों की दुर्घटनाओं में काफी इजाफा हुआ है लेकिन अचानक ठंड के साथ जहां लोगों में ठिठुरन बढ़ी है। और ठंड के चलते लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई है वहीं सुबह सुबह हाईवे , फोरलेन और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के सड़कों पर घने कोहरे के छाये रहने से वाहनों की  हादसे की और सम्भावना बढ़ गई है।