गुरुवार, 20 नवंबर 2025

मऊ : यात्रियों से भरी डबल डेकर बस खाई में पलटी,मची चीख-पुकार, दर्जनों यात्री घायल।।||Mau: A double-decker bus full of passengers overturned into a ditch, causing widespread outcry and dozens of passengers injured.||

शेयर करें:
मऊ : 
यात्रियों से भरी डबल डेकर बस खाई में पलटी,मची चीख-पुकार, दर्जनों यात्री घायल।।
पुलिस घायल यात्रियों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया।।
।। देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक :  मऊ जनपद के कोपागंज थाना क्षेत्र के टाटा एजेंसी मोटर्स के पास बुधवार की रात करीब तीन बजे सीवान जिले से आ रही प्राईवेट बस हाईवे के किनारे खाई में पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। जैसे ही तेज आवाज करते हुए बस खाई में पलटी आसपास के घरों में सो रहे लोगों की नींद टूट गई। और भागे-भागे घटना स्थल पर पहुंचे। इसी बीच घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। सुचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। और बस में चीख-पुकार कर रहे यात्रियों को बस के शीशे तोड़कर एक एक बाहर निकाला। और एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। यात्रियों ने बस चालक पर लापरवाही पूर्वक बस चलाने का आरोप लगाया। इधर घटना के बाद हाईवे पर वाहनों का लम्बा जाम लग गया। जिसके चलते आने जाने वाहनों में बैठे यात्रियों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ी। जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद हाईवे पर गिरे पड़े को केरान की मदद से हटाने के बाद किसी तरह से हाईवे पर से वाहनों के जाम को खुलवाया।  बताया जाता है कि यह प्राईवेट बिहार के बेतिया सीवान होते हुए वाराणसी जा रहा था। इसी दौरान यह घटना घट गई। बस के पलटने के दौरान वहां से गुजर रहे हाईटेंशन लाइन के खम्भे को भी तोड़ दिया। संयोग रहा बस हाईटेंशन लाइन के तार के चपेट में नहीं आया। अन्यथा किसी बड़े हादसे होने के सम्भावना से इंकार नहीं किया जा सकता था।
हाईवे पर लगा रहा घंटों तक वाहनों का लम्बा जाम।
भीषण हादसे के दौरान हाईवे पर घण्टों लम्बा जाम लग गया। सभी घायल यात्रियों को पुलिस टीम ने कड़ी मशक्त कर स्थानीय अस्पताल मे पहुचाया जहाँ प्राथमिक उपचार चल रहा है वहीं सड़क पर लगे वाहनों के कतार को पुलिस धीरे धीरे निकाला और लोगों को जाम से निजात मिली ।।