लखनऊ :
पंच परिवर्तन के विषय को लेकर समाज के बीच जायेंगे संघ कार्यकर्ता : डॉ० अशोक।।
गृह सम्पर्क अभियान शुरू करेगा आरएसएस।
दो टूक : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (ज्वाइन आरएसएस) की अनुसांगिक संगठन
सेवा साधना समर्पण संवाद फाउंडेशन के ओर से रविवार को ट्रांसपोर्ट नगर स्थित पीओसीटी सभागार में पंच परिवर्तन समाज जागरण में सामाजिक समरसता, स्वदेशी आचरण, नागरिक कर्तव्य, कुटुंब, प्रबंधन,पर्यवरण,पंच परिवर्तन विषय
पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रान्त प्रचार प्रमुख डा.अशोक दुबे,श्याम त्रिपाठी व ज्वाइन आरएसएस के प्रान्त प्रमुख अजय जोशी ने भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि कर किया। इस अवसर पर पत्रकारों और सोशल मीडिया प्रभावक का सम्मान किया गया।
●समाज के सभी वर्गों तक पहुँचने का लक्ष्य।
इस अवसर पर बोलते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रान्त प्रचार प्रमुख डा.अशोक ने पंच परिवर्तन के विषय सामाजिक समरसता,कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण,स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य विषय पर विस्तार से चर्चा की। डा.अशोक दुबे ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के सौ वर्ष पूर्ण हो गये हैं। शताब्दी वर्ष में पंच परिवर्तन के विषय को लेकर संघ कार्यकर्ता समाज के बीच जायेंगे। इस दौरान संघ के कार्यकर्ता घर-घर जाकर संपर्क करेंगे। महानगरों से लेकर सुदूर गाँवों के सभी स्थानों तथा समाज के सभी वर्गों तक पहुँचने का लक्ष्य संघ ने लिया है। डा.अशोक दुबे ने पंच परिवर्तन के विषय को अपने जीवन में उतारने का आग्रह किया।
●पंच मंत्र का संकल्प।
कार्यक्रम के संयोजक अजय जोशी ने बताया कि शताब्दी वर्ष में पंच परिवर्तन के संकल्प के साथ अनेक आयोजन संगठन की ओर से तय किये गये हैं। उनमें से पंच परिवर्तन के विषय को लेकर यह कार्यक्रम किया गया है। कार्यक्रम का संचालन प्रान्त बाल कार्य प्रमुख आशुतोष ने किया।
◆राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर मीडिया को किया गया सम्मानित।
पंच परिवर्तन समाज जागरण कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर मीडिया जगत से एवं सामाजिक कार्यकर्ताओ को सम्मानित किया गया गया। इस अवसर पर सुरेश सिंह, विजय मिश्र,वीरेन्द्र पाण्डेय, मधुकर पाण्डेय,विशाल यादव,प्रिन्स ठाकुर,राज कुमार,रमन सोनकर,प्रशान्त त्रिपाठी,अमित पाण्डेय,आशुतोष शुक्ला,बालेन्द्र सिंह,दयाशंकर चौबे,धर्मवीर राजपूत,हिमांशु,मानस मिश्रा,मुन्ना त्रिपाठी,शैलेन्द्र राय,शिवेन्द्र सिंह और प्रभात शर्मा को सम्मानित किया गया। वहीं राकेश उपाध्याय एडवोकेट, बृजनन्दन राजू,भाग शारीरिक प्रमुख संजय,डा.मयंक,सौरभ शुक्ला, श्रेयश अग्रवाल और दिवाकर सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
यह सम्मान समारोह सेवा साधना समर्पण संवाद फाउंडेशन के अध्यक्ष श्रेयश अग्रवाल जी के द्वारा किया गया।
● कार्यक्रम मे सामूहिक फोटो-
