लखनऊ :
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी की जयंती पर कांग्रेसियों ने किया याद,दी श्रद्धांजलि।
दो टूक : स्वतंत्र भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री, भारत रत्न, श्रीमती इंदिरा गांधी जी (आयरन लेडी) की जयंती के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला की अध्यक्षता में एक संगोष्ठी आयोजित की गई जिसका संचालन वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री बिजेन्द्र सिंह ने किया। संगोष्ठी से पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला जी ने श्रीमती इंदिरा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस मौके पर पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला जी ने कहा कि श्रीमती इंदिरा गांधी जी भारतीय राजनीति की सबसे प्रभावशाली और दृढ निश्चयी नेताओं में एक थी। वह अपने मजबूत इरादों, तेज़ निर्णय क्षमता और कठिन परिस्थितियों में भी न डिगने वाले नेतृत्व एवं कठिन समय में अपने निर्णय पर अडिग रहने के लिए जानी जाती थीं। उनके व्यक्तित्व में एक प्राकृतिक आकर्षण था। वे भीड़ को प्रभावित करने और अपने विचारों को दृढ़ता से रखने की क्षमता रखती थीं। श्रीमती इंदिरा गांधी जी ने प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पुत्री होने के बावजूद उनका जीवन सादगी, अनुशासन और कार्य के प्रति समर्पण से भरा रहा।
श्री श्याम किशोर शुक्ला ने कहा कि श्रीमती इंदिरा गांधी ने हमेशा राष्ट्रहित को सर्वाेच्च स्थान दिया। वे देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार रहती थीं। उन्होंने भारत में खाद्यान्न संकट के समय कृषि के क्षेत्र में बड़े सुधार किए और हरित क्रांति को प्रोत्साहित किया परिणामस्वरूप भारत खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बनने लगा।
श्रीमती इंदिरा गांधी जी ने सामाजिक और आर्थिक समानता स्थापित करने के उद्देश्य से उन्होंने प्रमुख बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया। उनके इस निर्णय ने देश की आर्थिक दिशा बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

श्रीमती इंदिरा गांधी जी जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष रूद्र दमन सिंह बबलू, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ शहजाद आलम, वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओंकारनाथ सिंह, रमेश मिश्रा, प्रदीप सिंह, दिग्विजय सिंह, सुभाष मिश्र, बिजेंद्र सिंह, संजय शर्मा, सिद्धि श्री, विजय बहादुर, डॉ0 रिचा शर्मा, ओम प्रकाश सैनी, कृपा शंकर मिश्रा, अमानुर रहमान एड0, हसन अब्बास, सरदार रंजीत सिंह, मुन्ना लाल भारती, विजय सक्सेना, हम्माम वहीद, योगेश्वर सिंह, केडी शुक्ला, जीनत परवीन, अयूब सिद्दीकी, राजेन्द्र पाण्डेय सहित भारी संख्या में उपस्थित कांग्रेसजनों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।