लखनऊ :
वृन्दावन में वीरांगना उदा देवी जी की प्रतिमा का हुआ अनावरण।
दो टूक : राजधानी लखनऊ मे देश के रक्षामंत्री एवं लखनऊ लोकसभा क्षेत्र से लोकप्रिय सांसद राजनाथ सिंह एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गरिमामयी उपस्थिति में वर्ष 1857 की महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीरांगना ऊदा देवी पासी जी के बलिदान दिवस पर पासी स्वाभिमान दिवस पर वीरांगना ऊदा देवी पासी जी की प्रतिमा के अनावरण पर उन्हें कोटिश: नमन करते हुए। वीरांगना उदा देवी पासी जी के पराक्रम और बलिदान को नमन करते हुए, रविवार को लखनऊ के वृंदावन योजना सेक्टर–19 स्थित पासी चौराहे पर उनकी भव्य प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में केन्द्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
सरोज़नीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह जी ने प्रतिमा भेंटकर दोनों माननीय नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
विस्तार :
लखनऊ के वृन्दावन योजना सेक्टर 19 रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ शौर्य, त्याग व बलिदान की प्रतिमूर्ति वीरांगना ऊदा देवी पासी के बलिदान दिवस पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने पासी स्वाभिमान दिवस को भी संबोधित किया।
वीरांगना ऊदा देवी पासी ने 1857 के प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम में अपने अदम्य साहस व पराक्रम से 36 अंग्रेज सैनिकों को मारने के बाद वीरगति प्राप्त की थी।
