लखनऊ :
मारपीट कर अराजकता फैलाने वाले आधा दर्जन युवक गिरफ्तार।।
दो टूक : लखनऊ के थाना बंथरा क्षेत्रांतर्गत दो पक्षों मे हुई मारपीट मामले में स्थानीय पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन लोगों को हिरासत मे लेकर विधिक कार्रवाई की है।
विस्तार :
मिली जानकारी के लखनऊ बन्थरा मे मामूली सी बात पर दो पक्षो मे जमकर हुई मारपीट मामले थाना बंथरा पुलिस ने दोनो पक्षों पर कानूनी कार्यवाही करते हुए सात लोगों को हिरासत मे लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की है। उक्त मामले मे थाना बंथरा पर मु०अ०संख्या 381/2025 धारा 115(2), 74, 351(3) बीएनएस एवं मु०अ०संख्या 282 /2025 धारा 115(2),74,191(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।
प्रथम पक्ष–
1. अंकित पुत्र अमृतलाल उम्र करीब 22 वर्ष निवासी ग्राम चिल्लावां, वार्ड नं 03 थाना सरोजनीनगर जनपद लखनऊ।
2. सर्वेश उर्फ अंकुश पुत्र गंगा प्रसाद उम्र 22 वर्ष निवासी वार्ड सं 04 अंबेडकरनगर बंथरा, थाना बंथरा, जनपद लखनऊ।
3. रामप्रकाश पुत्र लक्ष्मण, उम्र करीब 52 वर्ष निवासी ग्राम बंथरा, थाना बंथरा जनपद लखनऊ।
4. अखिलेश पुत्र राम प्रकाश, उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम बंथरा, सिकंदरपुर वार्ड सं 04, थाना बंथरा जनपद लखनऊ।
द्वितीय पक्ष–
1. तुलसीराम पुत्र लक्ष्मण उम्र 48 वर्ष निवासी ग्राम बंथरा, थाना बंथरा जनपद लखनऊ।
2. अर्जुन गौतम पुत्र कल्लू, उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम बंथरा, थाना बंथरा जनपद लखनऊ।
3. युवराज गौतम पुत्र दिलीप कुमार, उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम बंथरा, थाना बंथरा जनपद लखनऊ को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। प्रकरण में फरार अन्य की पुलिस तलाश कर रही है जाएगी है।
