गौतमबुद्धनगर: नोएडा में कांग्रेस नेताओं का संयुक्त जन्मदिन जोरदार उत्साह के साथ मनाया गया!!
!!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!
दो टूक:: नोएडा, 24 नवंबर 2025।
नोएडा महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान में पश्चिम उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव शहाबुद्दीन के नेतृत्व में सेक्टर-8, 9 और 10 स्थित जे.जे. कॉलोनी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर एवं बागपत प्रभारी श्री सतेंद्र शर्मा तथा उनके भाई, प्रदेश सदस्य यतेन्द्र शर्मा का संयुक्त जन्मदिन अत्यंत हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों की भारी मौजूदगी ने माहौल को पूरी तरह उत्सवमय बना दिया। दोनों नेताओं का स्वागत पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पगड़ी पहनाकर, पटका ओढ़ाकर और फूलों के गुलदस्ते भेंट कर किया गया। इसके पश्चात केक काटकर जन्मदिन समारोह को और भी शानदार बनाया गया।
“नेताओं के जन्मदिन पर बच्चों में खुशियाँ बाँटना हमारी संस्कृति”— मुकेश यादव
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव ने कहा कि संघर्षशील और समाजहित में सक्रिय नेताओं का जन्मदिन केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि समाज में प्रेरणा का संदेश देता है। उन्होंने बताया कि जन्मदिन के अवसर पर छोटे बच्चों में बिस्कुट और केक वितरित कर नेकी और खुशी का संदेश दिया गया। मुकेश यादव ने दोनों भाइयों की दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
“पूरे नोएडा में कार्यकर्ताओं का जबरदस्त उत्साह”— पूर्व अध्यक्ष शहाबुद्दीन
कार्यक्रम संयोजक शहाबुद्दीन ने कहा कि सतेंद्र शर्मा और यतेन्द्र शर्मा दोनों ही नोएडा ही नहीं, पूरे क्षेत्र में अपनी सरलता, मिलनसार स्वभाव और जनता के मुद्दों पर मजबूत आवाज़ उठाने के लिए जाने जाते हैं। उनके जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में पूरे शहर में भारी उत्साह देखा गया।
दयाशंकर पांडेय ने दी शुभकामनाएँ
महानगर कांग्रेस उपाध्यक्ष दयाशंकर पांडेय ने कहा कि दोनों भाई हमेशा जरूरतमंदों और कार्यकर्ताओं के साथ खड़े रहते हैं। ऐसी नेतृत्वकारी सोच पार्टी को मजबूती देती है। उन्होंने भगवान से दोनों नेताओं के लिए उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर समाजसेवा की शक्ति की प्रार्थना की।
कार्यक्रम में शामिल प्रमुख लोग
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। जिनमें मुख्य रूप से शामिल रहे—
- अखिल भारतीय अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय ज्वाइंट कोऑर्डिनेटर जनाब लियाकत चौधरी
- महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव
- उपाध्यक्ष रामकुमार शर्मा
- समाजसेवी मुकेश शर्मा
- ब्राह्मण महासभा के प्रधान भूपेंद्र शर्मा
- महानगर कांग्रेस उपाध्यक्ष डॉ. सीमा
- महानगर कांग्रेस उपाध्यक्ष विक्रम चौधरी
- ब्राह्मण सभा से सचिन शर्मा, राकेश अवाना, जीतेंद्र अवाना
- उपाध्यक्ष दयाशंकर पांडेय
- प्रदीप शर्मा, अकरम चौधरी
- महानगर कांग्रेस सचिव वीरो देवी
- सतपाल गर्ग, परवेज़, आर.एल. शर्मा
- नोएडा वाटर सप्लायर एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद शाह
- सुमित जाटव, कांग्रेस नेता राजेंद्र भारद्वाज
- बिजेंद्र, सतीश पांचाल, इकरार नवी, आमिर, प्रेम
इनके अलावा भी भारी संख्या में स्थानीय नागरिक, वरिष्ठ कांग्रेसजन और युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिन्होंने पूरे कार्यक्रम को सफल और यादगार बनाया।।
