मंगलवार, 4 नवंबर 2025

गौतमबुद्धनगर: ग्रेटर नोएडा न्यायिक एडीएम भैरपाल सिंह पर बड़ी कार्रवाई, शासन ने किया तबादला — लखनऊ राजस्व परिषद से जोड़ा गया!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: ग्रेटर नोएडा न्यायिक एडीएम भैरपाल सिंह पर बड़ी कार्रवाई, शासन ने किया तबादला — लखनऊ राजस्व परिषद से जोड़ा गया!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक:: गौतमबुद्ध नगर, 04 नवम्बर 2025

गौतमबुद्ध नगर में न्यायिक एडीएम के पद पर तैनात रहे भैरपाल सिंह पर शासन ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। शासन ने उन्हें तत्काल प्रभाव से हटाते हुए लखनऊ स्थित राजस्व परिषद से संबद्ध कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले न्यायालय के आदेश पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। भैरपाल सिंह पर लंबे समय से भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं के गंभीर आरोप लग रहे थे। इन आरोपों को लेकर शासन को लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं।

शासन ने सभी शिकायतों और साक्ष्यों की समीक्षा के बाद यह कड़ा कदम उठाया है। अधिकारियों का मानना है कि यह कार्रवाई प्रशासनिक जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा संदेश है।

एडीएम भैरपाल सिंह पर हुई कार्रवाई से गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों और कर्मचारियों में चर्चा का विषय बना हुआ है कि शासन अब भ्रष्टाचार के मामलों पर किसी भी स्तर पर सख्ती से कार्रवाई करने के मूड में है।।