मंगलवार, 4 नवंबर 2025

गौतमबुद्धनगर: नोएडा में किशोर श्रमिकों की नियुक्ति पर श्रम विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: नोएडा में किशोर श्रमिकों की नियुक्ति पर श्रम विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक:: गौतम बुद्ध नगर, 04 नवम्बर 2025

जनपद गौतम बुद्ध नगर में श्रम विभाग ने किशोर श्रमिकों की नियुक्ति को लेकर सख्ती दिखाते हुए दो प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की है। उप श्रमायुक्त राकेश द्विवेदी के निर्देश पर सहायक श्रमायुक्त सुयश पांडेय और डॉ. एस.पी. सिंह के नेतृत्व में श्रम प्रवर्तन अधिकारियों की टीम ने सेक्टर-159, नोएडा स्थित निर्माणाधीन प्रतिष्ठानों मैसर्स केन्ट आर.ओ. सिस्टम प्रा. लि. और मैसर्स टाटा कंसल्टेंसी का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मैसर्स केन्ट आर.ओ. सिस्टम में चार किशोर श्रमिक तथा मैसर्स टाटा कंसल्टेंसी में एक किशोर श्रमिक कार्यरत पाए गए। साथ ही, कार्यरत श्रमिकों का पंजीकरण भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत नहीं पाया गया।

श्रम विभाग ने श्रम कानूनों के उल्लंघन पर दोनों प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी करते हुए आवश्यक विभागीय कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।।