शनिवार, 8 नवंबर 2025

गौतमबुद्धनगर: ग्रेटर नोएडा पानी निकासी विवाद में महिला की दबंगई, पड़ोसन पर डंडों से हमला!!

शेयर करें:


गौतमबुद्धनगर: ग्रेटर नोएडा पानी निकासी विवाद में महिला की दबंगई, पड़ोसन पर डंडों से हमला!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक:: ग्रेटर नोएडा — छपरौला गांव (थाना बादलपुर क्षेत्र)
शहर में दबंगई का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां आपसी विवाद के दौरान एक महिला ने अपनी पड़ोसन पर डंडों से जमकर हमला कर दिया। पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और इलाके में हड़कंप मच गया।

सूत्रों के मुताबिक, विवाद की शुरुआत घर के पास पानी निकासी को लेकर हुई थी। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ी और आरोपी महिला ने हाथ में डंडा लेकर पड़ोसन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है—आरोपी महिला पहले भी कई लोगों के साथ मारपीट कर चुकी है, जिसके कारण इलाके में लगातार तनाव का माहौल बना रहता है।

वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया। थाना बादलपुर पुलिस के अनुसार, पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस टीम आरोपी की भूमिका और घटनाक्रम की सत्यता की जांच कर आगे की विधिक कार्यवाही कर रही है।

इलाके के लोगों ने इस तरह की घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस से कार्रवाई तेज करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी दबंगई की पुनरावृत्ति न हो।।