गौतमबुद्धनगर:नोएडा मोबाइल टावरों से हाईटेक चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किए कीमती RRU और अवैध हथियार!!
!!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!
दो टूक:: नोएडा पुलिस कमिश्नरेट की थाना फेस-2 टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मोबाइल टावरों से महंगे उपकरण चोरी करने वाले दो अंतरराज्यीय शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से ERICSSON कंपनी के 2 महंगे RRU, चोरी में इस्तेमाल किए जाने वाले औज़ार और 2 अवैध चाकू बरामद किए गए हैं।
गिरफ्तार आरोपी—कृष्णा गुप्ता और शिवम कुमार—लंबे समय से एनसीआर क्षेत्र में मोबाइल टावरों को अपना निशाना बना रहे थे। ये लोग रात में उन टावरों की रेकी करते जहां सुरक्षा व्यवस्था कमजोर होती। इसके बाद टावर पर चढ़कर महंगे उपकरण चोरी कर लेते और चोरी का माल राह चलते कबाड़ियों को औने-पौने दाम में बेच देते थे।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी अंतरराज्यीय गैंग का हिस्सा हैं, जो अलग-अलग राज्यों से आकर नोएडा में अस्थायी रूप से किराये पर कमरों में रहते और छिपने के लिए लगातार ठिकाने बदलते रहते थे।
पकड़े जाने से बचने के लिए ये लोग मोबाइल लोकशन ट्रैकिंग से बचने हेतु सिर्फ व्हाट्सऐप कॉल का ही उपयोग करते थे, जिससे पुलिस को इनकी लोकेशन ट्रेस करने में दिक्कत आती थी।
कैसे करते थे चोरी?
- रात में NCR क्षेत्र में मोबाइल टावरों की रेकी।
- सुरक्षा गार्ड न होने पर टावर पर चढ़कर RRU व अन्य उपकरण चोरी करना।
- चोरी का सामान तुरंत कबाड़ियों को बेच देना।
- पकड़े जाने के डर से लगातार ठिकाने बदलना।
- केवल व्हाट्सऐप कॉल से बात करके ट्रेसिंग से बचना।
गिरफ्तार आरोपी:
-
कृष्णा गुप्ता, पुत्र अनिल गुप्ता
- मूल निवासी: दुमरी, बलिया
- उम्र: 21 वर्ष
- पढ़ाई: 9वीं
- हाल निवासी: कुलेसरा, थाना ईकोटेक-3
-
शिवम कुमार, पुत्र अनिल राम
- मूल निवासी: मुंगेर, बिहार
- उम्र: 25 वर्ष
- पढ़ाई: 8वीं
- हाल निवासी: भंगेल, थाना फेस-2
इन धाराओं में मुकदमा दर्ज:
- मु0अ0सं0 550/2025
- धारा 317(5) भारतीय न्याय संहिता-2023
- धारा 4/25 आर्म्स एक्ट
- थाना फेस-2, सेंट्रल नोएडा
पुलिस ने बरामद किए:
- 2 RRU (Ericsson कंपनी – मॉडल Radio 4428 व Radio 4432, रंग हल्का ग्रे)
- पेचकस, कटर, प्लास, चाबी, शिकंजा
- 2 अवैध चाकू
