सिद्धेश्वर पाण्डेय
दो टूक ,जौनपुर। जनपद की राजनीति में बुधवार देर रात बड़ा फेरबदल हुआ। भारतीय जनता पार्टी ने लंबे समय से लंबित पड़े संगठनात्मक बदलाव पर मुहर लगाते हुए अजीत प्रजापति को जौनपुर का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त कर दिया।
प्रदेश नेतृत्व द्वारा रात में जारी की गई सूची में उनके नाम की घोषणा होते ही पूरे जिले में कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ पड़ी और भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस निर्णय का स्वागत किया। कई महीनों से जिलाध्यक्ष के चयन पर मंथन जारी था। संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों की राय और कई विंग्स के सुझावों के बाद अंततः अजीत प्रजापति के नाम पर सहमति बनी।माना जा रहा है कि संगठन में उनकी सक्रियता, बूथ स्तर तक पकड़ और समाज के विभिन्न वर्गों में उनकी स्वीकार्यता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अजीत प्रजापति ने नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन को आम जनता तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि वे संगठन को और मजबूत करने, बूथ सशक्तिकरण तथा आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर विशेष ध्यान देंगे।भाजपा के इस निर्णय को जिले की राजनीति में बड़ी हलचल के रूप में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि यह नियुक्ति पार्टी की आगामी चुनावी रणनीति में अहम भूमिका निभा सकती है,
