ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

गौतमबुद्धनगर: नोएडा में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात: बाइक सवार बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली दहशत!!

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।

गौतमबुद्धनगर: नोएडा में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात: बाइक सवार बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली दहशत!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक:: नोएडा। सेंट्रल नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर को दिनदहाड़े गोलियों से भून दिया। वारदात बंबावड़ गांव के पास स्थित पेरीफेरल पुल के निकट हुई। गोली लगने के बाद घायल प्रॉपर्टी डीलर सड़क पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 45 वर्षीय महिपाल के रूप में हुई है, जो बंबावड़ गांव के रहने वाले थे और लंबे समय से प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे थे।

घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिपाल किसी काम से घर से निकले थे तभी बाइक पर आए दो अज्ञात हमलावरों ने अचानक उन पर फायरिंग शुरू कर दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी बदमाश मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया, वहीं फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से कई अहम साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि डायल 112 पर गोली लगने की सूचना मिलते ही टीमें सक्रिय हुईं और घटनास्थल पर पहुंचीं, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके। शुरुआती जांच में मामला पुरानी रंजिश या प्रॉपर्टी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। अधिकारियों ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर दी हैं और इलाके में नाकेबंदी कर दी गई है।

मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि स्थानीय लोगों में घटना को लेकर भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने पुलिस से मांग की है कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाए।।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें