गुरुवार, 19 मार्च 2026

गौतमबुद्धनगर: नोएडा में क्लियर मेडी हेल्थ केयर की सौहार्दपूर्ण बैठक, मुख्य अतिथि अशोक भाटी ने कहा—“मानवता की सेवा में मिसाल बन रहा अस्पताल”!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: नोएडा में क्लियर मेडी हेल्थ केयर की सौहार्दपूर्ण बैठक, मुख्य अतिथि अशोक भाटी ने कहा—“मानवता की सेवा में मिसाल बन रहा अस्पताल”!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक// नोएडा। सेक्टर-104 स्थित क्लियर मेडी हेल्थ केयर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में एक सौहार्दपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें सामाजिक सरोकार और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन के गौतम बुद्ध नगर जिला अध्यक्ष अशोक भाटी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत से हुई, जहां आयोजन समिति ने पुष्प गुच्छ और पर्यावरण संरक्षण के प्रतीक स्वरूप पौधा भेंट कर सभी मेहमानों का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। इस दौरान अस्पताल प्रबंधन ने उपस्थित जनों को अस्पताल की आधुनिक सुविधाओं, विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम और मरीजों को दी जा रही सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

अपने संबोधन में अशोक भाटी ने अस्पताल की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि क्लियर मेडी हेल्थ केयर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ मानवता की सेवा का भी उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज के समय में ऐसे संस्थानों की आवश्यकता है जो केवल इलाज तक सीमित न रहकर जरूरतमंद और गरीब वर्ग की मदद के लिए भी आगे आएं।
उन्होंने यह भी कहा कि समाज और स्वास्थ्य संस्थानों के बीच समन्वय से ही बेहतर और सुलभ चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित की जा सकती है।

बैठक में अस्पताल के एमएस आदर्श चौहान, एफएस अंशुमान शर्मा, डॉ. खुशबू, डॉ. साक्षी सिंह, डॉ. मनीष गर्ग, डॉ. पारस सिंघल और डॉ. विपिन चौधरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इसके अलावा समाजसेवी झलकेस बाबूजी, चरणसिंह भाटी, मदन भाटी, कालूराम भाटी, विपिन तंवर, कृष्ण भाटी, कुलदीप अवाना, विकल मावी और सोनू यादव ने भी अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

कार्यक्रम के अंत में आयोजनकर्ता विकास डेढ़ा के प्रयासों की सभी ने सराहना की। मुख्य अतिथि अशोक भाटी ने विशेष रूप से उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देने के साथ-साथ जनसेवा की भावना को मजबूत करते हैं।।