शनिवार, 8 नवंबर 2025

गौतमबुद्धनगर: नोएडा 8 से 25 नवंबर तक अंत्योदय व पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को मिलेगा निःशुल्क राशन!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: नोएडा 8 से 25 नवंबर तक अंत्योदय व पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को मिलेगा निःशुल्क राशन!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक:: गौतमबुद्धनगर, 07 नवंबर 2025 — राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत जनपद के अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को निःशुल्क खाद्यान्न वितरण 8 नवंबर से 25 नवंबर 2025 तक किया जाएगा। प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी स्मृति गौतम ने बताया कि वितरण उचित दर की दुकानों पर ई-पॉस मशीन के माध्यम से आधार प्रमाणीकरण के बाद किया जाएगा।

वितरण प्रतिदिन सुबह 8 बजे से 12 बजे तथा दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक होगा।

  • अंत्योदय कार्ड पर 14 किलो गेहूं व 21 किलो चावल (कुल 35 किलो) मिलेगा।
  • पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट 2 किलो गेहूं और 3 किलो चावल (कुल 5 किलो) निःशुल्क दिया जाएगा।

वन नेशन वन राशन कार्ड योजना” के तहत अन्य जनपदों व राज्यों के लाभार्थी भी गौतमबुद्धनगर में किसी भी उचित दर दुकान से अपना खाद्यान्न प्राप्त कर सकेंगे।

वितरण की अंतिम तिथि 25 नवंबर 2025 निर्धारित है। जिन उपभोक्ताओं का आधार प्रमाणीकरण नहीं हो सकेगा, उन्हें मोबाइल ओटीपी वेरिफिकेशन के माध्यम से राशन उपलब्ध कराया जाएगा।

यदि किसी लाभार्थी को वितरण में समस्या आती है तो वह संबंधित अधिकारियों या टोल-फ्री नंबर 1967 एवं 1800-1800-150 पर शिकायत दर्ज करा सकता है।।